{"_id":"654927f214949139620afbd8","slug":"appoint-nodal-officer-for-proper-implementation-of-development-works-chairperson-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-13910-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों का सही क्रियान्वयन को नियुक्त करें नोडल अधिकारी : सभापति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों का सही क्रियान्वयन को नियुक्त करें नोडल अधिकारी : सभापति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सरकार की लाभपरक योजनाओं से ज्यादा से ज्यादा पात्रों हो लाभान्वित
- सभापति श्रीराम चौहान ने अमानगढ़ में हो रहे कार्यों की प्रशंसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजातियों तथा विमुक्त जातियों संबंधी संयुक्त समिति की उप समिति सोमवार को बिजनौर पहुंची। सभापति श्रीराम चौहान ने अमानगढ़ हो रहे कार्यों की प्रशंसा की। जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि वहां होने वाले विकास कार्यों का अनुश्रवण एवं क्रियान्वयन करने को नोडल अधिकारी नियुक्त करें। ताकि कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सकें। उन्होंने निर्देश दिए कि अमानगढ़ रेंज में विकास कार्यों का पूरा विवरण बजट सहित समिति को प्रस्तुत कराएं।
सोमवार को कलक्ट्रेट में महात्मा विदुर सभागार में हुई समीक्षा बैठक में सभापति श्रीराम चौहान ने कहा कि अनुसूचित जातियों एवं जनजातियों के लिए आरक्षण के तहत जो कोटा निर्धारित किया गया है, उसके सापेक्ष सभी विभागों में कर्मचारी नियुक्त है। समाज कल्याण विभाग द्वारा संपादित कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि शासन द्वारा जो योजनाएं बंद कर दी गई है या जिन योजनाओं को शुरू किया गया है, उनका व्यापक प्रचार-प्रसार हो रहा है। ताकि आमजन उन योजनाओं से अवगत हो सकें।
कहा कि लाभकारी योजना अधिक से अधिक पात्र तक पहुंचे। इन योजनाओं का उद्देश्य यह है कि सामाजिक रूप से पिछड़े लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठ सकें। उनका आर्थिक एवं सामाजिक रूप से उत्थान किया जाएं। इस अवसर पर जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने सभापति व सदस्यों को नगीना में निर्मित प्रतीक चिन्ह स्वरूप ओडीओपी उत्पाद प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
संविदाकर्मियों का मांगा ब्योरा
समिति सभापति ने विद्युत अधीक्षण अभियंता को निर्देशित किया कि विभाग में संविदा कर्मचारियों के रूप में कार्यरत कार्मिकों की संख्या तथा उसके सापेक्ष अनुसूचित जाति एवं जनजाति से संबंधित कार्मिकों की संख्या एवं उनका पूरा विवरण समिति को उपलब्ध कराएं।
विधायक ने उठाया नगीना में दुकानों तोड़ने का मुद्दा
समिति के सदस्य/विधायक नगीना मनोज पारस ने नगीना रेलवे क्रासिंग के सामने बनाई गई पुलिस चौकी के बारे में बताया। कहा कि चौकी दान की गई भूमि एवं कब्रिस्तान की भूमि पर बनाई गई है, जिस पर बनी हुई दुकानों को नगर पालिका प्रशासन द्वारा अवैध रूप से तोड़ा गया है। सभापति ने पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया कि इस संबंध में जांच कर आख्या समिति के सम्मुख प्रस्तुत करें।
ये रहे उपस्थित
समिति के सदस्य देवेंद्र सिंह लोधी, राम गोपाल अंजान, उमर अली खान, एसपी नीरज कुमार जादौन, सीडीओ पूर्ण बोरा, परियोजना निदेशक डीआरडीए ज्ञानेश्वर तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी जागेश्वर सिंह अधिकारी उपस्थित रहे।
-- -- -- --