फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Apply on economic grounds Reservation

आर्थिक आधार पर लागू करें आरक्षण

Mon, 28 Dec 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 28 Dec 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
Apply on economic grounds Reservation
बिजनौर/नजीबाबाद/धामपुर में ब्राह्मण चेतना यात्रा का बिजनौर पहुंचने पर  कई जगह स्वागत हुआ। इस मौके पर वक्ताओं ने आरक्षण आर्थिक आधार पर लागू करने तथा प्रदेश के जिलों में संस्कृत विद्यालय खोलने की मांग की है।
विज्ञापन

उत्तराखंड़ के हरिद्वार से 25 दिसम्बर को शुरू ब्राह्मण चेतना यात्रा शामली,बागपत,मेरठ होती हुई रविवार को बिजनौर पहुंची। बैराज रोड़ स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि ब्राह्मण अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलांए। भारतीय संस्कृति के विकास के लिए संस्कृत की शिक्षा को अनिवार्य बताया। भगवान परशुराम जयंती पर अवकाश घोषित करने की मांग उठी।
विज्ञापन


यात्रा का नेतृत्व कर रहे सर्व युवा ब्राह्मण महासभा पंजीकृत के राष्ट्रीय संगठन मंत्री पंडित अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि यात्रा बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, ग्रेटर नोएडा, हापुड़, जिलों से होकर तीन जनवरी 2016 को गाजियाबाद पहुंचेगी। जहां यात्रा का समापन होगा। इस दौरान संयोजक पंडित अनिल शर्मा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अशोक कुमार शर्मा ,प्रभारी पंडित अनिल शर्मा, सहप्रभारी राजकुमार शर्मा, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशीय संगठनमंत्री गौरव भारद्वाज,  एकता वत्स, एकता भारद्वाज रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नजीबाबाद। हिंदू धर्म संवाहक एवं धर्म रक्षक ब्राह्मण जाति को सामाजिक विसंगतियों से ऊपर उठाने, अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने, समाज को एक सूत्र में बांधकर राजनीतिक अधिकार दिलाने के उद्देश्य से 25 दिसंबर को हरिद्वार से शुरू की गई ब्राह्मण चेतना यात्रा रविवार को नजीबाबाद पहुंची। चेतना यात्रा संयोजक अनिल शर्मा ने कहा कि मंदिर के पुजारियों को सरकार से वेतन सुनिश्चित कराना, आर्थिक आधार पर आरक्षण दिए जाना, भारतीय संस्कृति का विकास और संस्कृत विद्यालय खोलने, परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने, गाय को राष्ट्र पशु घोषित किए जाने, गऊ मांस के निर्यात पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने की मांग ब्राह्मण चेतना यात्रा में शामिल हैं। यात्रा नगीना के लिए रवाना हुई।
 
  पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष यात्रा प्रभारी पंडित अनिल शर्मा, सहप्रभारी पंडित राजकिशोर शर्मा, हरिओम शर्मा, केके शर्मा, विजय शर्मा, बुद्घदेव शर्मा, घनश्याम वशिष्ठ आदि रहे। यात्रा का प्रदेश के उद्यान व प्रसंस्करण राज्यमंत्री मूलचंद  चौहान, लोकेेश भारद्वाज भिक्क्नपुर, सुबोध शर्मा, दिनेश चंद आचार्य, मनमोहन शर्मा, सोमदत्त गिरी महाराज, हीरालाल ने स्वागत किया।  
धामपुर। ब्राह्मण समाज में उनके खोए स्वाभियान को जाग्रत करने के लिए सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से हरिद्वार से निकली चेतना यात्रा के  रविवार देर शाम पहुंचने पर धामपुरवासियों ने गर्मजोशी से  स्वागत किया। यात्रा के संयोजक  पंडित अनिल शर्मा ने कहा कि अब ब्राह्मणों के जाग्रत होने का समय आ गया है।

यदि वे अभी भी नहीं जागे तो आना वाला समय और विषम होगा। उन्होंनें ब्राह्मणों से एकता का परिचय देते हुए भावी पीढ़ी को उच्च शिक्षित बनाने की जरूरत पर जोर दिया। यात्रा का नेतृत्व पंडित अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि इस यात्रा का प्रदेश में निकालने का आशय केवल ब्राह्मणों में जाग्रति लाना है। उन्हें बताना है कि यदि वह अभी भी इसी प्रकार से सोते रहे तो उनके साथ साथ देश को भी भारी नुकसान होगा।


 नवचेतन शर्मा, भारतभूषण शर्मा, अमित शर्मा, रिंकू, विशेष शर्मा, हरिओम शर्मा ,उमाशंकर शर्मा एड., पंकज शर्मा, जितेंद्र शर्मा बबलू, अमरेश दत्त शर्मा, हर्ष राणा, हिरदेश शर्मा, अशोक शर्मा, नरेश शर्मा रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed