{"_id":"62a8d3b007db1373264df9ed","slug":"application-starts-for-the-post-of-coach-bijnor-news-mrt5928894123","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोच के पदों के लिए आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोच के पदों के लिए आवेदन शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोच के पदों के लिए आवेदन शुरू
बिजनौर। प्रदेश के 44 स्पोर्ट्स हॉस्टल में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए कोच के पदों पर आवेदन होने शुरू हो गए हैं।
कोच पद के लिए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी का होना जरूरी है। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को मानदेय के तौर पर डेढ़ लाख रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। स्पोर्ट्स हॉस्टल में हॉकी, तैराकी, वॉलीबाल, एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबल-टेनिस, बॉस्केटबॉल, कबड्डी, कुश्ती, बॉक्सिंग, हैंडबॉल, जूडो एवं तीरंदाजी के कोच के पद पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी की तैनाती होनी है। इसके लिए खिलाड़ी जिला कार्यालय या मंडल स्तर क्षेत्रीय कार्यालय से जानकारी प्राप्त कर सकता है। इसके साथ ही जिला खेल कार्यालय पर तीन प्रतियां और क्षेत्रीय खेल कार्यालय पर दो प्रतियां 28 जून तक जमा करा दें।