फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Appearance of villages included in Sanvregi Palika from 2.25 crore

सवा दो करोड़ रुपये खर्च कर नगर पालिका में शामिल हुए गांवों में कराया जाएगा विकास

Sun, 22 Aug 2021 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Appearance of villages included in Sanvregi Palika from 2.25 crore
सवा दो करोड़ से संवरेगी पालिका में शामिल हुए गांवों की सूरत
विज्ञापन

अजित चौधरी
बिजनौर। नगर पालिका में शामिल किए गए गांवों में विकास कार्यों के लिए कार्ययोजना बनने लगी है। हालांकि नगर पालिका में शामिल किया गया इलाका अभी नगर पालिका को हस्तांतरित नहीं किया गया है, फिर भी वहां पर सफाई आदि के काम होने लगे हैं। नगर पालिका में शामिल किए गए इलाके में छह नलकूप लगाए जाएंगे। इसके अलावा पाइपलाइन बिछाने और सड़क बनाने का काम भी होगा।
पिछले साल नगर पालिका में 11 गांवों को शामिल किया गया था। इन गांवों को पालिका में शामिल करने का प्रस्ताव करीब दो दशक पहले भेजा गया था, लेकिन इस पर मुहर पिछले साल लगी थी। नगर पालिका में शामिल किए गए गांवों का अभी आधिकारिक तौर पर हस्तांतरण नहीं हुआ है, लेकिन नगर पालिका ने यहां पर काम कराना शुरू कर दिया है। नगर पालिका यहां पर सफाई आदि काम करा रही है। जो क्षेत्र सीमा विस्तार में नगर पालिका में शामिल किया गया है। उसमें काफी क्षेत्र में खुद नगर पालिका या जल निगम द्वारा पेयजल आपूर्ति की जा रही थी, लेकिन अभी भी काफी काम होना है। इसके लिए नगर पालिका ने प्रोजेक्ट तैैयार करने शुरु कर दिए हैं। नगर पालिका को मिलने वाले 15वें वित्त के पैसे काम कराया जाएगा।
विज्ञापन

लगवाए जाएंगे छह नलकूप
नगर पालिका में अलग अलग जगह पर छह नलकूप लगवाए जाएंगे। जो क्षेत्र शामिल किया गया है। उसमें पूरे एरिया में पाइपलाइन नहीं है। पाइपलाइन भी डलवाई जाएगी। पूरे एरिया में डस्टबिन रखवाए जाएंगे। इसके अलावा कूड़ा उठाने के लिए भी ट्रैक्टर ट्राली खरीदी जाएंगी। इसमें करीब सवा दो करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये एरिया हुआ है शामिल
सीमा विस्तार में रिंग रोड के अंदर स्थित गांव रसूलपुर पिरथी, रशीदपुर गढ़ी, इस्लामपुर दास, झकड़ी बांगर, फतेहपुर नौआबाद, मुकरपुर खेमा उर्फ बुखारा, लड़ापुरा, रामपुर बकली, तैमुरपुर दीपा, शहबाजपुर खाना, कादरपुर जसवंत, फरीदपुर काजी व कस्बा बिजनौर को शामिल किया गया है।

विकास की रूपरेखा कर रहे तैयार
चेयरपर्सन रूखसाना परवीन के अनुसार सीमा विस्तार के क्षेत्र का अभी नगर पालिका में समायोजन नहीं हुआ है, लेकिन उसके विकास की रूपरेखा तैयार की जा रही है। जो क्षेत्र शामिल हुआ है उसमें छह नलकूप लगवाने की योजना है। इसके लिए जगह चिह्नित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed