फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Appearance of Kanva Rishi Ashram will change, Bhoomi Pujan done for beautification

Bijnor News: कण्व ऋषि आश्रम की बदलेगी सूरत, सुंदरीकरण के लिए हुआ भूमि पूजन

Sat, 07 Sep 2024 03:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Appearance of Kanva Rishi Ashram will change, Bhoomi Pujan done for beautification
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। गंगा और मालन नदी के संगम पर स्थित कण्व ऋषि के आश्रम की सूरत बदलने की कवायद धरातल पर उतर चुकी है। भूमि पूजन करते हुए आश्रम के जीर्णोद्धार का काम चालू हो गया है। कण्व ऋषि आश्रम की धरा पर पहुंचकर सदर विधायक के पति एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चाैधरी ने विधि विधान से भूमि पूजन किया।
उन्हाेंने कहा कि शासन ने आश्रम के जीर्णोद्धार के लिए 1.72 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। पहले चरण में होने वाले काम के लिए कार्यदायी संस्था को 50 लाख रुपये की पहली किश्त मिल चुकी है। कहा कि वह बिजनाैर विधान सभा क्षेत्र के विकास का चल रहा है। जल्द ही रावली में मालन नदी पर पुल, पानीपत-खटीमा और बिजनौर-रावली मार्ग पर तेजी से काम कराया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज उत्तर प्रदेश जलनिगम के अवर अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि आश्रम परिसर में मुख्य गेट के साथ-साथ महिला एवं पुरुष डोरमेट्री हाल का निर्माण होगा। वहीं, बाथरूम, बारादरी, सुलभ शौचालय और मुख्य चाैराहे पर कण्व ऋषि की पांच फिट ऊंची मूूर्ति भी लगाई जाएगी। भूमि पूजन के दौरान ग्राम प्रधान राजवाला देवी, ग्राम प्रधान शहज़ादपुर नौशपाल सिंह, पदम सिंह, योगेश सिंह, बिजेंद्र सिंह, जोगेंद्र सिंह, घनश्याम सिंह, राकेश सिंह, संदीप कुमार, पुजारी राजपाल आर्य, राजीव राजपूत, मनोज कुमार, मंदीप चौधरी, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed