{"_id":"636559a8884ff6593c2005ef","slug":"appearance-of-institutions-connected-with-meerut-pauri-road-will-change-nazibabad-news-mrt612231113","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ-पौड़ी मार्ग से जुड़े संस्थानों की बदलेगी सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ-पौड़ी मार्ग से जुड़े संस्थानों की बदलेगी सूरत
विज्ञापन
Appearance of institutions connected with Meerut-Pauri road will change
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ-पौड़ी मार्ग से जुड़े संस्थानों की बदलेगी सूरत
नजीबाबाद। मुख्यमंत्री की ओर से उत्तराखंड सीमा से लगे नजीबाबाद के प्रमुख स्थानों के विकास और सुंदरीकरण योजना के अंतर्गत लखनऊ से आई लोनिवि टीम ने क्षेत्र का भ्रमण किया। टीम ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विकास योजनाओं के बिंदुओं पर चर्चा की।
लोनिवि लखनऊ के चीफ आर्किटेक्ट संजय कुमार के नेतृत्व में पहुंची दो सदस्यीय टीम ने एसडीएम विजय वर्धन तोमर, एक्सईएन योगेंद्र कुमार लोनिवि के साथ मेरठ-पौड़ी मार्ग से जुड़े प्रमुख संस्थानों का निरीक्षण किया। शासन के निर्देश पर पहुंची टीम ने मुख्यमंत्री के उत्तराखंड सीमा से लगे नजीबाबाद के हाईवे से जुड़े प्रमुख स्थान के बहुमुखी विकास और सुंदरीकरण से संबंधित संस्थानों का निरीक्षण किया।
एसडीएम और एक्सईएन लोनिवि ने टीम को परिवहन विभाग के नजीबाबाद डिपो और डिपो से लगे मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम निर्माण का निरीक्षण कराया। टीम ने रोडवेज बस स्टैंड परिसर में यात्रियों के लिए एसी सुविधा सहित डिपो को अत्याधुनिक बनाने, बेहतर यात्री सुविधाएं देने और स्टेडियम के निर्माण से संबंधित कार्य योजना बिंदुओं पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ चर्चा की।
विज्ञापन
टीम ने आवास विकास कॉलोनी, कृषि उत्पादन मंडी समिति, सेंट मेरी हॉस्पिटल तथा मथुरापुरमोर क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। कोटद्वार-पौड़ी मार्ग पर स्थित तीनों संस्थानों को पर्यटन और सुंदरीकरण की दृष्टि से विकसित किए जाने के संबंध में शासन से आई टीम ने विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की।