फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Appeal to take government schemes to the people

सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील

Thu, 09 Sep 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Appeal to take government schemes to the people
नजीबाबाद में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष का स्वागत करती लीना सिंघल। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष सरदार मलकीत सिंह का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सरदार मलकीत सिंह ने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।
विज्ञापन

भाजपा की प्रांतीय पार्षद लीना सिंघल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरदार मलकीत सिंह का स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष जुगनेश चौधरी की अध्यक्षता और महामंत्री शिवम चौहान के संचालन में बैठक हुई। अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मलकीत सिंह ने कार्यकर्ताओं से भाजपा के मिशन-2022 साकार बनाने और सभाएं आयोजित कर लोगों को भाजपा की नीतियों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। लीना सिंघल ने कहा कि केंद्र और भाजपा की योजनाओं से समाज के हर वर्ग के लोगों तक लाभ पहुंचा है। भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अनुसूचित मोर्चा की जिला मंत्री गायत्री निराला, नगर अध्यक्ष मुकुल रंजन दीक्षित, महामंत्री अतुल रोहिला, वरिष्ठ नेता कलवा, शेख मंसूरी, रमजान अहमद, बदर खान, जयपाल सिंह, दीपक वाल्मीकि, शोभित मित्तल, सरदार वेदपाल जुनेजा, जसपाल सिंह, हरेंद्र सिंह, सरदार गिन्नी, अमरदीप सिंह, प्रफुल्ल वशिष्ठ, जावेद अहमद, सुरेश राजपूत, सरदार रोबिन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed