{"_id":"60de021e8ebc3e9eaf2de8aa","slug":"appeal-to-doctors-to-maintain-the-dignity-of-the-profession-bijnor-news-mrt545412372","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवेक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में मनाया राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवेक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में मनाया राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस
विज्ञापन
चिकित्सकों से पेशे की गरिमा बनाए रखने की अपील
बिजनौर। विवेक कॉलेज ऑफ आयुर्वेदिक साइंसेज एंड हॉस्पिटल में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सभी चिकित्सकों से अपने पेशे की गरिमा बनाए रखने की अपील की गई।
बृहस्पतिवार को कार्यक्रम में चेयरमैन अमित गोयल ने कहा कि चिकित्सक सभी के जीवन से दुखों को हरते हैं, इसलिए उन्हें भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है। डा. देवाशीष पाणिग्रही ने कहा कि चिकित्सकों का जीवन त्याग एवं दूसरे के दुखों को हरने वाला होता है। विवेक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य वैद्य संदीप अग्रवाल ने बताया कि सभी चिकित्सकों को रोगियों का दु:ख दूर करने के साथ-साथ समाज एवं राष्ट्र के प्रति प्रेम तथा करुणा की भावना रखनी चाहिए। कार्यक्रम में सचिव दीपक मित्तल, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र अग्रवाल, प्राचार्य वैद्य संदीप अग्रवाल, डा. राजीव लोचन दास, डा. संतोष गुप्ता, डा. आधार, डा. नृपेंद्र आर्य आदि मौजूद रहे।
चिकित्सकों को किया सम्मानित
बिजनौर। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर लॉयनेस क्लब रेनबो ने चिकित्सकों को उनके सराहनीय कार्यों के लिए प्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया। सम्मानित हुए चिकित्सकों में डा. शूरवीर सिंह, डा. अशोक चौधरी, डा. रोहन चौधरी, निकिता चौधरी, डा. सुमित विश्नोई, डा. अनिल शर्मा आदि शामिल रहे। इस अवसर पर अध्यक्ष सीमा, सचिव वंदना चौधरी, साधना, लीना तोमर, रश्मि गुप्ता आदि मौजूद रहे।