{"_id":"616c61e4f2b17b1e84271529","slug":"appeal-to-cm-to-come-to-the-village-and-pay-tribute-bijnor-news-mrt561078982","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव आकर श्रद्धांजलि देने की सीएम से की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव आकर श्रद्धांजलि देने की सीएम से की अपील
विज्ञापन

अफजलगढ़/रेहड़। रामलीला मंचन में दशरथ का किरदार निभा रहे राजेंद्र सिंह के प्राण राम के वियोग में चले गए थे। अब उनके बेटे ने सीएम योगी को पत्र भेजकर गांव आने की अपील की।
गांव हसनपुर में 14 अक्तूबर बृहस्पतिवार रात पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह की रामलीला मंचन के दौरान दशरथ का अभिनय करते हुए मौत हो गई थी। मृतक के पुत्र खेमचंद ने सीएम योगी आदित्यनाथ से गांव आकर दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि देने की अपील की है। खेमचंद ने बताया की बनवास से वापस नहीं आने पर राम के वियोग में दशरथ के पात्र का अभिनय करते समय जिस तरह उनके पिता के प्राण निकल गए, यह दुर्लभ व अनोखा मामला है। व्यास सत्संग से जुड़े होने के कारण आसपास होने वाले सभी धार्मिक कार्यक्रमों में हमेशा राजेंद्र सिंह शामिल होते थे। क्षेत्र में उनकी छवि एक नितांत धर्मपरायण व्यक्ति की थी। उनके परिजन और गांव वासी चाहते है की सूबे के मुख्यमंत्री गांव हसनपुर में आएं। उन्होंने इसके लिए सीएम पोर्टल पर भी अपनी अपील भेजी है।