फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Aparajita: Voting is a constitutional right, 100 percent participation

Bijnor News: नजीबाबाद- मतदान संवैधानिक अधिकार, शत प्रतिशत करें प्रतिभाग

Mon, 01 May 2023 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 01 May 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Aparajita: Voting is a constitutional right, 100 percent participation
- अपराजिता अभियान के अंतर्गत नगर के रमेश नगर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर पर संगोष्ठी का आयोजन
विज्ञापन

फोटो - 30एनजेडबी04ए से 04एच तक
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान में मतदाता जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गई। महिलाओं ने स्वयं मतदान करने और समाज को मताधिकार के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
अपराजिता अभियान के अंतर्गत नगर के रमेश नगर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर पर मतदाता जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य वक्ता सुमन वर्मा ने लोकतंत्र में मतदान को जरूरी बताते हुए नागरिकों से अधिक से अधिक मतदान करने की सलाह दी। महिलाओं ने कहा कि मतदान चाहे लोकसभा का हो, विधानसभा के लिए हो, निकाय का हो या फिर ग्राम पंचायतों का, सभी के लिए मतदान आवश्यक है।
विज्ञापन


मतदान निर्भीकता और स्वविवेक से किया जाता है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने मतदान के अधिकार को किसी भी चुनाव में व्यर्थ न जाने दे। महिलाओं ने निकाय चुनाव में मतदान करने का संकल्प लिया और मतदान के प्रति समाज को प्रेरित करने की बात कही। संगोष्ठी में रूचि अग्रवाल, मायादेवी वर्मा, शालू वर्मा आदि महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मतदान प्रत्येक भारतीय का अधिकार है। देश की आधी आबादी महिलाएं हैं। महिलाओं को मतदान के दायित्व निर्वाह के प्रति जागरूक रहना जरूरी है - नीतू अग्रवाल, सामाजिक संगठन पदाधिकारी
मतदान संवैधानिक अधिकार है। मतदान विवेक और सावधानी से उस व्यक्ति के पक्ष में करना चाहिए, जो समाज हित की सोच रखता हो। मतदान के प्रति उदासीनता समाज हित में नहीं होती - कृष्णकांता अग्रवाल, सेवानिवृत्त शिक्षिका
निकाय चुनाव से नागरिकों को स्थानीय सरकार मिलती है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह मताधिकार का प्रयोग अवश्य करे और समाज हित के लिए समर्पित प्रत्याशियों को विजयी बनाए - मृदुला शर्मा, गृहिणी
महिलाएं परिवार और समाज से जुड़ी होती हैं। सामाजिक दायित्वों के निर्वाह की व्यस्तता के चलते सभी महिलाओं को मतदान के अधिकार का शत प्रतिशत उपयोग करना चाहिए - रूचि राजपूत, गृहिणी रमेश नगर
मतदान के प्रति जागरूक रहकर हम अपने सही प्रतिनिधि को चुनते हैं। अक्सर लोग मतदान के प्रति उदासीन रहते हैं। चुनाव कोई भी मतदान कर अपने संवैधानिक अधिकार को पूरा करना चाहिए - आस्था रानी, गृहिणी
निकाय चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के प्रति जागरूकता जरूरी है। युवाओं से लेकर बुजुर्ग लोगों को मतदान के दायित्व निर्वाह के लिए गंभीर रहना चाहिए - सुमन वर्मा, वरिष्ठ कवयित्री

संविधान ने मौलिक अधिकारों के साथ मतदान का अधिकार दिया है। संविधान में दिए अधिकारों के निर्वाह के प्रति गंभीर रहते हुए महिलाओं को अपनी सरकार चुनने के लिए मत के माध्यम से तैयार रहना चाहिए - फूलमाला वर्मा, शिक्षिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed