फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Anti rabies injections are not there in the district hospital for eight months

जिला अस्पताल में आठ माह से नहीं हैं एंटी रेबीज इंजेक्शन

Mon, 27 Sep 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Anti rabies injections are not there in the district hospital for eight months
जिला अस्पताल में आठ माह से नहीं हैं एंटी रेबीज इंजेक्शन
विज्ञापन

बिजनौर। रेबीज से जनता की जान बचाने के लिए चलाए जा रहा एंटी रेबीज अभियान अब केवल कागजों पर ही चल रहा है। जिले में करीब आठ महीने से एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं है। मरीज परेशान होकर इधर उधर भटक रहे हैं और निजी चिकित्सकों के यहां एंटी रैबिज इंजेक्शन लगवा रहे हैं।
कुत्ता, बंदर आदि के काटने पर रेबीज होने की आशंका रहती है। रेबीज से बचाव के लिए एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाना होता है। अगर रेबीज से ग्रस्त कोई पशु किसी को भी काट ले और वह इंजेक्शन न लगवाए तो वह भी रेबीज से ग्रसित हो जाएगा। जिला अस्पताल और सभी सीएचसी, पीएचसी पर एंटी रेबीज इंजेक्शन नि:शुल्क लगाए जाते हैं। जिला अस्पताल में तो एक कक्ष केवल एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाने के लिए ही निर्धारित है। यहां पर हर कार्य दिवस में 100 से अधिक लोगों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए जाते हैं। इसके अलावा जिले भर में एक दिन में 500 से अधिक इंजेक्शन लगते थे, लेकिन इस सुविधा को ग्रहण लग गया है।
विज्ञापन

करीब आठ माह से स्वास्थ्य विभाग को एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं मिली है। अब भी हर रोज 20 से अधिक मरीज जिला अस्पताल में इंजेक्शन लगवाने के लिए आ रहे हैं, लेकिन दवाई न होने पर उन्हें मायूस लौटना पड़ता है। लोगों का कहना है कि सरकार ने कोरोना के चक्कर में बाकी रोगों की ओर ध्यान देना कम कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दवा मिलने पर ही लगेंगे इंजेक्शन
सीएमएस डा.अरुण कुमार के अनुुसार काफी समय से एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं आए हैं। दवाई आने पर ही मरीजों को इंजेक्शन लगाए जाएंगे। किसी को लगता है कि उसे रेबीज ग्रसित जानवर ने काटा है तो उसे यह इंजेक्शन जरूर लगवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed