Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Anti Kovid vaccine installed at 71 booths in the district

जिले में 71 बूथों पर लगी एंटी कोविड वैक्सीन

Sat, 13 Mar 2021 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Anti Kovid vaccine installed at 71 booths in the district
जिले में 71 बूथों पर लगी एंटी कोविड वैक्सीन
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद में जिला अस्पताल सहित लगभग 71 प्राथमिक, सामुदायिक और उप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बनाये गए बूथों पर 6318 लोगों को एंटी कोविड वैक्सीन लगाकर प्रतिरक्षित किया गया। इस दौरान 45 से 59 साल तक के रुग्णता वाले रोगियों और 60 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों का टीकाकरण हुआ।
कोरोना को हराने के लिए 16 जनवरी को कोरोना योद्धाओं एंटी कोविड वैक्सीन लगाकर प्रतिरक्षित किया गया था। इसके बाद से लगातार लोगों को प्रतिरक्षित करने का सिलसिला जारी है। तब से लेकर अब तक जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय सहित लगभग 35 हजार लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। एक मार्च से आम जनता के टीकाकरण की तैयारी भी शुरू हो चुकी है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार के अनुसार शुक्रवार को जिला मुख्यालय सहित लगभग 71 बूथों पर 6318 लोगों टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान 45 से 59 साल तक के हाइपरटेंशन, हार्ट फेल्योर, डाइबिटीज, लीवर, किडनी आदि 20 प्रकार की रुग्णता वाले मरीजों को तथा 60 वर्ष से ऊपर के सभी वरिष्ठ नागरिकों को एंटी कोविड वैक्सीन की पहली खुराक से प्रतिरक्षित किया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान जिला अस्पताल और महिला तथा हर ब्लॉक के प्राथमिक, सामुदायिक और उप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बूथ बनाए गए थे। वरिष्ठ नागरिक काफी उत्साह से एंटी कोविड वैक्सीन लगवाकर खुद को प्रतिरक्षित कर रहे हैं, जिससे वे कोरोना की चपेट में आने से बच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed