फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Answer- summoned from officers in the case of missing rifle from forest post

वन चौकी से गायब राइफल मामले में अधिकारियों से जवाब-तलब

Sun, 25 Jul 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Answer- summoned from officers in the case of missing rifle from forest post
वन चौकी से गायब राइफल मामले में अधिकारियों से जवाब-तलब
विज्ञापन

कालागढ़। कार्बेट टाइगर रिजर्व की झरना रेंज की कठपुतलियां चौकी से गायब राइफल के मामले में टाइगर रिजर्व प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। अधिकारियों से जवाबतलबी की कार्रवाई शुरू हो गई है।

कार्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ उपवन प्रभाग की झिरना रेंज की कठपुतलिया चौकी से एक राइफल के गायब होने के मामले में वन विभाग ने कड़ा कदम उठाया है। टाइगर रिजर्व के निदेशक राहुल ने बताया कि राइफल का गायब हो जाना गंभीर घटना है। चौकी पर जब राइफल रखी थी तो किसकी सुपुर्दगी में थी। किसकी ड्यूटी लगी थी। जो कर्मचारी सरकारी संपत्ति की सही से देखभाल नहीं कर सकता है तो ऐसे कर्मियों से और क्या उम्मीद लगाई जा सकती है। विभाग के अधिकारियों ने कई प्रश्नों के जवाब अधिकारियों से मांगने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। इस मामले को लेकर उपनिदेशक से लेकर झेलना रेंज के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों से जवाबतलबी की कार्रवाई शुरू की जा रही है। इस मामले में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है। उन निदेशक का कहना है कि इस मामले में लापरवाह किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed