{"_id":"641c9d6f67a904cb1c0bc004","slug":"answer-of-the-principal-of-26-secondary-schools-of-the-district-was-summoned-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-351-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जिले के 26 माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य का जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जिले के 26 माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य का जवाब तलब
Fri, 24 Mar 2023 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
- मूल्यांकन कार्य समाप्त करने की समय सीमा हुई कम
- मूल्यांकन केंद्रों पर 348318 कापी जांची गई
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। डीआईओएस ने मूल्यांकन ड्यूटी से नदारद रहने वाले विद्यालयों के प्रधानाचार्य का जवाब तलब किया। इससे शिक्षकों में खलबली मच गई। नतीजतन काफी संख्या में 23 मार्च को कापी जांचने आए। तीनों केंद्रों पर छह दिन में 348318 कापी जांच ली गई है।
डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने बताया कि 26 ऐसे माध्यमिक विद्यालयों को नोटिस दिया गया था जिनके विद्यालयों के शिक्षक कापी जांचने नहीं आए । प्रधानाचार्य को नोटिस का जवाब देने के लिए 23 मार्च तक का समय दिया गया था। आज अनुपस्थित चल रहे करीब 150 शिक्षक मूल्यांकन ड्यूटी पर आ गए है। सबसे अधिक परीक्षक बीआईसी मूल्यांकन केंद्र पर आए हैं। बताया संतोषजनक जवाब नहीं देने पर माध्यमिक शिक्षा परिषद के नियमों के अंतर्गत वित्त विहीन विद्यालयों की मान्यता समाप्त करने की कार्रवाई होगी। 23 मार्च को तीनों मूल्यांकन केंद्र पर 1691 परीक्षकों ने मूल्यांकन किया है।
कापी जांचने में आर जे पी मूल्यांकन केंद्र सबसे आगे डीआईओएस रामाज्ञा कुमार के अनुसार तीनों मूल्यांकन केंद्र पर 589523 उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन के लिए आवंटित है। इनमें 23 मार्च तक 348313 उत्तर पुस्तिका जांच ली गई है। सबसे अधिक 149384 कापी आरजेपी मूल्यांकन केंद्र पर जांची गई है। बीआईसी मूल्यांकन केंद्र पर 18845 कापी तथा जीजीआईसी मूल्यांकन केंद्र पर 98480 कापी जांची गई है।
विज्ञापन
मूल्यांकन कार्य की समय सीमा कम हुई डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने बताया कि 22 मार्च की शाम शासन के माध्यमिक शिक्षा सचिव ने मूल्यांकन को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग की है। बताया कि पहले मूल्यांकन कार्य समाप्त करने के लिए आखिरी तारीख एक अप्रैल निर्धारित थी। अब मूल्यांकन कार्य 28 मार्च तक पूरा होना है। डीआईओएस ने उम्मीद जताई कि जिले के तीनों मूल्यांकन केंद्र पर 27 मार्च तक काम पूरा हो जाएगा। 24 मार्च से वह स्वयं तथा विभागीय अधिकारी मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण तेज करेंगे।