{"_id":"6495d0d0a726d98f8f05a837","slug":"anshika-and-vikas-kumar-honored-with-state-yoga-award-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-5645-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: राज्य योग पुरस्कार से सम्मानित हुई अंशिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: राज्य योग पुरस्कार से सम्मानित हुई अंशिका
Fri, 23 Jun 2023 10:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 23 Jun 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद - लखनऊ में सम्मानित हुए जनपद के योग शिक्षक।
- प्रदेश स्तर पर योग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए मिला सम्मान
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जनपद की शिक्षिका अंशिका वैश्य को लखनऊ में राज्य योग पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार प्रदेश स्तर पर योग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए दिया गया।
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा लखनऊ में शुक्रवार को आयोजित राज्य योग पुरस्कार के लिए जनपद के प्राथमिक विद्यालय मुकीमपुर धारू की शिक्षिका अंशिका वैश्य को योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। अंशिका को यह पुरस्कार शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह द्वारा दिया गया।
लखनऊ में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रदेशभर से जनपद से एक महिला तथा एक पुरुष शिक्षक का चयन किया गया था। मोहम्मदपुर देवमल के ग्राम पंचायत मुकीमपुर धारू स्थित प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका अंशिका वैश्य योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। साथ ही जनपद के शिक्षक विकास कुमार को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
शिक्षिका अंशिका वैश्य ने बताया कि प्रदेश के सभी जनपदों से आए शिक्षकों में से 8 शिक्षकों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। अंशिका योग शिक्षिका है तथा वह छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ योग से जोड़ने का भी प्रयास कर रही हैं। अंशिका वैश्य शिक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह, शिक्षा निदेशक अंजना गोयल तथा पवन कुमार सचान द्वारा स्वर्ण पदक तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। अंशिका को स्वर्ण पदक मिलने से जनपद के शिक्षकों में हर्ष व्याप्त है।