{"_id":"5eea61f48ebc3e430f3f75cf","slug":"another-youth-of-the-district-turned-out-to-be-corona-positive-bijnor-news-mrt4869140196","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले का एक और युवक निकला कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले का एक और युवक निकला कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
जिले का एक और युवक निकला कोरोना पॉजिटिव
बिजनौर। जिले का एक और युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है। यह नया मरीज अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव मुनीरनगर का रहने वाला है। उसे उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर स्वाहेड़ी में भर्ती कराया गया है। मंगलवार की शाम को भी जनपद में पांच नए केस मिले थे।
आए दिन जनपद में कोरोना पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। इससे जिले के लोग काफी परेशान हैं, लेकिन राहत वाली बात ये भी है कि अब तक कुल 140 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है। जिले के केवल चार मरीज ही कोरोना से नहीं लड़ पाए। क्योंकि इनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता ठीक नहीं थी। यानी इन्हें इसके अलावा अन्य बीमारी भी थी। इन लोगों को अन्य बीमारी होने के कारण इनकी मौत हुई। जनपद में अब तक कुल 212 कोरोना पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या 68 हो गई है। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव के अनुसार बुधवार को प्राप्त हुई कुल 95 जांच रिपोर्ट में से एक पॉजिटिव और अन्य 94 नेगेटिव आए। नया मरीज अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मुनीरनगर निवासी 31 साल का युवक है। उसे उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर स्वाहेड़ी भेजा गया है। इसके अलावा इस युवक के परिजनों को क्वारंटीन कराकर उस इलाके को सील कराया जाएगा।