{"_id":"5f6f8c4d8ebc3ea372520c42","slug":"another-accused-who-attacked-the-police-team-arrested-bijnor-news-mrt503266237","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस टीम पर हमला करने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस टीम पर हमला करने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस टीम पर हमला करने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार
नहटौर। 10 दिन पूर्व पुलिस पर हमला कर आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर फरार हुए एक आरोपी को पुलिस ने पुणे से गिरफ्तार कर लिया।
10 दिन पूर्व क्षेत्र के गांव अलीनगर में वारंट तामील कराने गई पुलिस पर आरोपियों के परिवार के लोगों ने पुलिस पार्टी की आंखों में मिर्ची झोंकते हुए हमला कर दिया था। जिसमें कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह, एसएसआई रामचंद्र व एक पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। जिसके बाद एक युवती सहित चारों वारंटी फरार हो गए। मौके पर पहुंचे एसपी देहात ने चार महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार करते हुए चारों फरार वारंटी सहित 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि फरार युवक अजीमुद्दीन को पुणे से गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।