{"_id":"65e37c31f04cc24d090a1af4","slug":"annual-fair-starts-at-the-tomb-site-of-mahant-panpadas-bijnor-news-c-32-1-smrt1025-109606-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: महंत पानपदास की समाधि स्थल पर वार्षिक मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: महंत पानपदास की समाधि स्थल पर वार्षिक मेला शुरू
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ा कर की सुख समृद्धि की कामना
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। महंत पानपदास की समाधि स्थल पर शनिवार को वार्षिक मेला शुरू हो गया। मौसम खराब होने के बाद भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ा सुख समृद्धि की कामना की। संतों ने महंत गद्दी की शोभायात्रा निकाल कर समाधि स्थल पर विराजमान किया गया। महंत हरनाम दास ने अध्यक्षता की।
इस बार महंत पापसदास की समाधि स्थल पर वार्षिक मेले के आयोजन पर विवाद पैदा हो गया था। एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल के हस्तेक्षेप से दोनों पक्षों के 10 लोगों की कमेटी को बनाकर मेले का आयोजन हुआ। कमेटी के सदस्यों ने केवल मेले को शांतिपूर्वक संचालित कराने में योगदान दिया। गद्दी से दोनों पक्षों के लोगों को दूर रखा गया। समाधि स्थल पर महंत हरनाम दास के साथ दोनों पक्षों के दो-दो संतों और एक-एक सेवादार को बैठने की सहमति के आधार पर अनुमति दी गई।
प्रसाद चढ़ाने के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। भंडारे का आयोजन हुआ। कोतवाल किशन अवतार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। 16 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों लगाए गए है। पुलिस कंट्रोल कक्ष बनाया गया। इसमें दरोगा और पुलिस कर्मी तैनात रहे।