फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Announcement to gherao the assembly on demands

मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव करने का एलान

Thu, 23 Dec 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Announcement to gherao the assembly on demands
मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव करने का एलान
विज्ञापन

बिजनौर। डिग्री कॉलेज शिक्षकों ने मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने की हुंकार भरी है। रुटा ने जनवरी के पहले सप्ताह में विधान सभा का घेराव करने का एलान किया है।

वर्धमान कॉलेज बिजनौर के संघ अध्यक्ष डॉ. एसके जोशी ने बताया कि डिग्री कालेजों के शिक्षक मांगों को लेकर 18 दिसंबर से क्रमिक धरने पर बैठे हैं। शिक्षकों का धरना पांचवें दिन भी जारी है। प्रदेश के शिक्षक लगातार अपनी मांगों को मनवाने के लिए सरकार के खिलाफ धरना दे रहे हैं। लेकिन सरकार की कान पर जूं नहीं रेंगी है। शिक्षकों ने 13 सूत्रीय मांगों पर डटे रहने की हुंकार भरी है। रुटा अध्यक्ष डॉ मुकेश कुमार ने कहा कि सरकार अगर हमारी मांगों को नहीं मानती है तो शिक्षक विधानसभा का घेराव करेंगे। रसायन विज्ञान के प्राध्यापक डॉ. अवनीश अरोड़ा ने पुरानी पेंशन व्यवस्था तत्काल लागू करने की जरूरत बताई। डॉ. देवेंद्र गंगवार ने कहा कि सरकार शिक्षकों का हित नहीं देख रही है। सचिव डॉ. नीरज कुमार ने विधानसभा घेराव की रूपरेखा बताई। इस दौरान डॉ. राजीव जौहरी, डॉ. एसके शोन, डॉ. संजय कुमार, डॉ. पूनम शर्मा, डॉ. जेके विश्वकर्मा, डॉ. प्रमोद धामा, डॉ. धर्मेंद्र यादव, डॉ. रेशु शर्मा, डॉ. बबिता चौधरी, डॉ. सोनल शुक्ला, डॉ. ललित चौहान, डॉ. अवनीश अरोड़ा, डॉ. दुर्गा जैन, डॉ. ओपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed