फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Announcement on not giving sugarcane to non-paying mill

Bijnor News: भुगतान न करने वाली मिल को गन्ना नहीं देने पर ऐलान

Thu, 11 May 2023 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 11 May 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Announcement on not giving sugarcane to non-paying mill
- भाकियू पदाधिकारी गांव-गांव जाकर किसानों से कर रहे संपर्क
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने बजाज शुगर मिल बिलाई के खिलाफ मोर्चा खोला दिया है। संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कई गांवों में जाकर किसानों को जागरूक किया। प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल कुमार ने कहा कि गन्ना मूल्य नहीं देने वाली चीनी मिल को गन्ने की आपूर्ति नहीं करें।
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल कुमार के नेतृत्व में संगठन के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बुधवार को ग्राम मुंडाला क्रय केंद्र पर तथा मोहम्मदपुर मंडावली क्रय केंद्र एवं गांवों में किसानों से संपर्क किया और उनके साथ आगे की रणनीति तैयार की। किसान नेताओं ने कहा कि बिलाई चीनी मिल समय पर गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं कर रही है। इससे किसानों के सामने आर्थिक समस्या से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आगामी गन्ना सीजन भुगतान नहीं करने पर इस चीनी मिल को गन्ना आपूर्ति नहीं करने का निर्णय लिया। वक्ताओं ने कहा कि गत दिनों बकाया भुगतान को लेकर डीसीओ से मिलकर उन्हें भुगतान कराने को ज्ञापन सौंपा था। जनसंपर्क में अतुल कुमार, गौरव जंघाला, अंकित नरवाल, आस मोहम्मद, कपिल कुमार, नईम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed