{"_id":"6a57ddeb535caa76fe0e548f","slug":"announcement-of-protest-on-28th-at-shakti-bhawan-lucknow-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-185124-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: शक्ति भवन लखनऊ में 28 को धरना-प्रदर्शन का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: शक्ति भवन लखनऊ में 28 को धरना-प्रदर्शन का एलान
विज्ञापन
धामपुर। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले संविदा कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा। संगठन जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि कंपनी अधिकारी भरोसा देने के बाद भी वादाखिलाफी कर रहे हैं। अधिकारियों के भरोसे पर संगठन ने 23 जून को आंदोलन स्थगित कर दिया था लेकिन उन्हें फिर कंपनी के खिलाफ आंदोलन शुरू करने को विवश होना पड़ रहा है।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि कंपनी की ओर से आउटसोर्स कर्मचारियों को कार्य से हटाया जा रहा है। जिन कर्मियों को हटाया जा रहा है, उन्हें वेतन के नाम पर कुछ नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने सरकार से कंपनी से कर्मचारियों का बकाया वेतन दिलाने और 18 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिलाने सहित कई मांगों को लेकर अब फिर से आंदोलन शुरू कर दिया है। जून माह 2026 को भी उनके द्वारा धामपुर में एसई कार्यालय परिसर में क्रमिक अनशन किया गया। निगम अधिकारियों के हस्तक्षेप पर कंपनी के भरोसा पर 23 जून को आंदोलन स्थगित कर दिया गया था। पर कंपनी अधिकारियों पर कोई असर नहीं हुआ। बार-बार वादाखिलाफी की जा रही है।
बताया कि अब संगठन की ओर से 28 जुलाई को शक्ति भवन, लखनऊ में धरना प्रदर्शन होगा। इसके बावजूद भी समस्याओं का समाधान नहीं होने पर 29 जुलाई से लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में भूपेंद्र कुमार, विवेक शर्मा, मनदीप सिंह, सतेंद्र कुमार आदि रहे।