फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Announcement of Chakka jam of Bhakiyu tomorrow in the district

जिले में कल भाकियू का चक्का जाम का एलान

Tue, 10 Dec 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Announcement of Chakka jam of Bhakiyu tomorrow in the district
जिले में कल भाकियू का चक्का जाम का एलान
विज्ञापन

बिजनौर। गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी न होने के विरोध में भाकियू ने जिले में 11 नवंबर को चक्का जाम का एलान किया है। किसान नेताओं ने अभिभावकों से 11 दिसंबर को बच्चों को स्कूल न भेजने का आह्वान किया है। जाम लगाने के लिए करीब 70 जगह चिह्नित करने की बात कही है। कुछ नेता हर गांव के बाहर जाम लगाने की बात भी कह रहे हैं।
प्रदेश सरकार ने गन्ना मूल्य में लगातार दूसरे साल कोई बढ़ोतरी नहीं की है। अर्ली प्रजाति के गन्ने का दाम 325, सामान्य प्रजाति के गन्ने का दाम 315 व रिजेक्ट प्रजाति के गन्ने का दाम 310 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया है। गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी न होने से किसानों में रोष है। जिले भर में किसान आंदोलन प्रदर्शन कर रहे हैं और गन्ने की होली तक जला रहे हैं। भाकियू ने भी गन्ना मूल्य में वृद्धि न होने के विरोध में 11 दिसंबर को जिले में चक्का जाम का एलान किया है। चक्का जाम के लिए 70 जगह चिह्नित करने की बात कही जा रही है। चक्का जाम करीब 11 बजे से किया जाएगा। चक्का जाम अनिश्चितकालीन रहेगा। जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह का कहना है कि कोई भी सरकार किसानों की सुध नहीं ले रही है। अब तक पिछले साल का भुगतान दिलाने में विफल रही प्रदेश सरकार ने अब गन्ना मूल्य में फूटी कौड़ी नहीं बढ़ाई है। किसानों के शोषण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि 11 दिसंबर को जिले भर में जगह-जगह चक्का जाम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस व अंतिम यात्रा वाहनों को किसान नहीं रोकेंगे, लेकिन बाकी वाहनों को सड़क पार नहीं करने दी जाएगी। उन्होंने जिलेवासियों से किसानों का आंदोलन में सहयोग करने की अपील की है। कहा कि जिलेवासी 11 दिसंबर को अपने बच्चों को स्कूल न भेजें। जाम में फंसने की वजह से बच्चों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।
विज्ञापन

यहां रहेगा चक्का जाम
बिजनौर में नगीना रोड बान नदी के पुल, कोतवालीदेहात में चौराहे, नहटौर नगीना रोड पर भूरापुर के सामने, नगीना नजीबाबाद रोड पर बुंदकी चीनी मिल के सामने, कोतवाली नहटौर रोड पर फुलसंदा के सामने, नगीना देहात में रायपुर चौराहे पर, बेनीपुर कोपा में, नजीबाबाद में मोटा महादेव, नांगलसोती, उत्तम चीनी मिल, नजीबाबाद कोटद्वार मार्ग पर, मोहम्मदुर देवमल में पीतम सिंह द्वार, बैराज रोड, खिरनी गोपालपुर, नूरपुर में झंडा चौक, शिवालाकलां, राजा का ताजपुर, जलीलपुर में रावटी, जलीलपुर, बवनपुरा, दत्तीयाना, धामपुर में आरएसएम चौक जैतरा, अफजलगढ़ में बादीगढ़ चौराहा, चीनी मिल के सामने, स्योहारा में थाना चौराहा, बूढ़नपुर, गैंडाजूड आदि रोड पर चक्का जाम लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed