फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Announcement is made in BJP government, but not work: Jayant

भाजपा सरकार में घोषणा पहले होती है लेकिन काम नहीं करती- जयंत चौधरी

Sat, 30 Oct 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Announcement is made in BJP government, but not work: Jayant
बिजनौर के चांदपुर में हिंदू इंटर रालोद की आशीर्वाद पथ यात्रा सभा को संबोधित करते जयंत चौधरी। - फोटो : BIJNOR
भाजपा सरकार में घोषणा होती है, पर काम नहीं: जयंत
विज्ञापन

चांदपुर (बिजनौर)। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बस चला तो पाकिस्तान की क्रिकेट टीम के मुद्दे पर भी चुनाव कर देंगे। किसान परिवारों के विधायक बंदरों की फौज में शामिल होकर उनकी भाषा बोलने लगे हैं। सरकार में घोषणा होती हैं, लेकिन काम नहीं होता। अब जनता को सरकार की आंख खोलनी होगी।
शुक्रवार को हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान में आशीर्वाद पथ यात्रा सभा में उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का झूठ बोल रही है। कृषि कानूनों से क्या किसान हवाई जहाज से विदेश जाकर फसल बेचेगा। उन्होंने कहा कि सभी ने लखीमपुर की घटना को गलत बताया लेकिन भाजपा के लोग कुर्सी नहीं छोड़ना चाहते। वे किसानों को आतंकवादी बता रहे हैं। गंगा से फसल बर्बाद हो गई, लेकिन कोई अधिकारी या नेता किसानों के घर तक नहीं पहुंचा। किसानों के नुकसान की किसी ने सुध नहीं ली। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल महंगे होने से घरों में तनाव है।
विज्ञापन

भुलाई नहीं जा सकती किसानों की कुर्बानी
चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि लखीमपुर के किसानों की कुर्बानी भुलाई नहीं जा सकती है। सरकार में आने पर मृतक किसानों को शहीद का दर्जा देने दिया जाएगा। कहा कि केवल अडानी, अंबानी की कमाई की घोषणा होती है। वे एसबीआई से पैसा लेकर सरकारी कंपनी खरीद रहे हैं, लेकिन किसानों का गन्ने का भाव बढ़ाने में कंजूूसी की जा रही है। सरकार ने गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाया है। किसानों को गन्ने की लागत नहीं मिल रही है। प्रदेश सरकार से तो खट्टर सरकार अच्छी है। यूपी में बिजली, खाद महंगी होने पर फसल लागत सबसे ज्यादा आ रही है। कहा कि इनकी आंख खोलनी होगी और जनता इनकी आंख खोलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के पुराने बिल माफ कर देंगे
चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि सरकार बनने पर बुनकर, किसानों के पुराने बिल माफ किए जाएंगे तथा आगे बिल आधे किए जाएंगे। मनरेगा मजदूरों को खेती से जोड़कर 100 दिन 320 रुपये के हिसाब से मजदूरी दिलाई जाएगी। सरकार आने पर छह माह में सरकारी भर्ती होगी। निजी व सरकारी क्षेत्र में रोजगार को बढ़ावा दिया जाएगा। एक करोड़ नौजवानों को नौकरी दी जाएगी। लखीमपुर के किसानों को शहीद का दर्जा, फौजी के शहीद होने पर परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा दिया जाएगा। कहा कि पिछले चुनाव में जिन्होंने वोट नहीं मांगा, गांव नहीं गए और कुछ लोग विधायक बन गए। आज वे जनता के पास आशीर्वाद लेने आए हैं। उनके पूर्वज किसानों के लिए ही मिट गए। कहा कि अब एक होना होगा। जो कमजोर है उसका हाथ पकड़ना होगा।

पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया
कार्यक्रम में जयंत चौधरी को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक असफाक अली खान ने तथा संचालन जिलाध्यक्ष अली अदनान ने किया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद मुंशी रामपाल, पूर्व विधायक सुखवीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल सिंह, राजेंद्र भुईयार, अशोक चौधरी, शाहिद सिद्दीकी, गौहर इकबाल, महिला जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी, प्रवीण देशवाल, मनवीर चिकारा, सेवानिवृत्त आईएएस एसके वर्मा, फईमुद्दीन चौधरी, ग्राम प्रधान सिरसली राजू तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed