फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ANM staged the CMO's office

एएनएम ने सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया

Sat, 01 Jun 2019 11:31 PM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Sat, 01 Jun 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
ANM staged the CMO's office
मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय पर धरना देतीं एएनएम। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बिजनौर में मातृ एवं शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया। इसके बाद कार्यवाहक सीएमओ डा. शैलेश जैन को आठ सूत्रीय ज्ञापन दिया।

शनिवार को जिले भर की एएनएम संघ के बैनर तले मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर एकत्रित हुई और कार्यालय के मेन गेट पर धरना देकर बैठ गई। इस दौरान हुई सभा में अध्यक्ष रूपधारा ने कहा कि जिले की एएनएम पूरी मेहनत और लगन के साथ कार्य कर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात देती हैं। आरोप लगाया कि शेडयूल के मुताबिक गांवों में नहीं पहुंचते और एएनएम आदि स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का वेतन काट देते हैं या फिर अन्य विभागीय कार्रवाई करते हैं, जो नियम विरुद्ध है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अफसरों द्वारा इस प्रकार से एएनएम का शोषण किया गया तो आंदोलन को तेज कर दिया जाएगा। कर्मचारियों का बिना सूचना के काटा गया वेतन तत्काल दिलाने, एएनएम की वरिष्ठता सूची बनाकर पदोन्नति दिलाने, एएनएम का पर्यवेक्षण उनसे वरिष्ठ अधिकारियों या कर्मचारियों से ही कराने, पर्यवेक्षण के 100 प्रति सत्र मानदेय का भुगतान कराने, एचआईवी जांच पुरुष कर्मचारियों से ही कराने, एएनएम गोमती कोरगा से उप केंद्र का कार्य कराने, संविदा कर्मचारियों के समान कार्य समान वेतन दिलाने आदि की मांग की गई। धरना-प्रदर्शन करने वालों में मंत्री कुमकुम रानी, बबीता शर्मा, मणि पांडेय, प्रेम भाटिया, मंजू वर्मा, अंशुल, लोकेश, एकता , सीमा, प्रवेश आदि रही। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed