फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Animals tied up in government school, students standing outside

Bijnor News: सरकारी स्कूल में बांध दिए पशु, बाहर खड़े रहे छात्र

Thu, 22 Dec 2022 05:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Animals tied up in government school, students standing outside
बिजनौर के गांव मिर्जापुर महेश उर्फ बांकपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में किसानों ने बंद किए नि? - फोटो : BIJNOR
सरकारी स्कूल में बांध दिए पशु, बाहर खड़े रहे छात्र
विज्ञापन

कोतवाली देहात। फसलों को नुकसान पहुंचा रहे निराश्रित पशुओं से तंग आकर क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर महेश उर्फ बांकपुर में किसानों ने गांव के सरकारी स्कूल में पशुओं को बांध दिया। करीब 80 पशु स्कूल में बांध दिए गए। ग्राम प्रधान ने उच्च अधिकारियों को सूचित किया इसके बाद सभी पशुओं को गाड़ी में भर कर गोशाला भेजने का प्रबंध किया गया।
क्षेत्र में निराश्रित पशुओं की भरमार है। यह पशु फसल को काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्राम बांकपुर के जंगलों में काफी मात्रा में पशु घूम रहे हैं। मंगलवार शाम से देर रात्रि तक ग्रामीणों ने लगभग 80 पशु पकड़कर गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बांध दिए। विद्यालय के समय पर जब बच्चे स्कूल पहुंचे तब उन्होंने स्कूल में पशु बंधे हुए देखे। इसके बाद शिक्षिका बबीत ने ग्राम प्रधान को इसकी सूचना दी। ग्राम प्रधान ने बच्चों के बैठने की व्यवस्था पंचायत घर में करवाई। ग्राम प्रधान खड़क सिंह ने बताया कि उन्होंने मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी। 29 निराश्रित पशुओं को डीसीएम में भरवा कर गोशाला पहुंचाया गया।
विज्ञापन

ग्राम बांकपुर में निराश्रित पशुओं को पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बांधने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। बुधवार शाम को एसडीएम मोहित सिंह, सीओ सिटी अनिल कुमार, परियोजना अधिकारी ज्ञानेश्वर प्रसाद तिवारी गांव पहुंचे। अधिकारियों ने पहले विद्यालय में बंधे पशुओं को देखा। उसके बाद गांव में मौजूद गोवंश की एक सूची तैयार कराई गई। सभी अधिकारी सूची में दर्ज ग्रामीणों के घर पर पहुंचे तथा उनके पशु देखे। इस दौरान कई लोगों के पशु नहीं मिले, जिस पर एसडीएम ने उनके विरुद्ध सख्ती दिखाई। एसडीएम ने सख्त निर्देश दिए कि जिन लोगों ने अपने पशु छोड़े हैं यदि वह अपने पशु वापस नहीं लेकर आते तो उनके विरुद्ध मुकदमा लिखा दिया जाएगा। इस दौरान एडीओ सत्येंद्र सिंह, लेखपाल अतुल विश्नोई, पंचायत सचिव अरविंद सिंह,, ग्राम प्रधान खड़क सिंह, बरुकी चौकी इंचार्ज योगेश मावी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आवारा पशुओं घेर में बंद किया
संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा। फसलों को बर्बाद होने से रोकने के लिए गांव में घूम रहे आवारा पशुओं को किसान के घेर में बंद कर दिया गया। ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा उन्हें गोशाला भेजने का प्रबंध किया गया।

बुढ़नपुर विकास खंड के बुलंदी गांव में आवारा पशुओं ने ग्रामीणों की नाक में दम कर रखा है। खेतों में लगी फसल खा जाते हैं। बुधवार को किसानों ने आवारा पशुओं को गांव के बाहर कर एक किसान के घेर में लाकर बंद कर दिया गया और हंगामा किया। जानकारी भाकियू अराजनैतिक के ब्लॉक अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह को दी। ग्राम पंचायत अधिकारी कविराज सिंह भी मौके पर पहुंचे और सभी को गोशाला भेजने का प्रबंध किया। इस मौके पर प्रमोद कुमार, अतुल कुमार, आलोक कुमार, सोनू कुमार, कोमल सिंह, कुशल पाल सिंह, विजयपाल सिंह आदि लोेग मौजूद रहे।

ोजिनौर के गांव मिर्जापुर महेश उर्फ बांकपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में किसानों द्वारा पशुओं

ोजिनौर के गांव मिर्जापुर महेश उर्फ बांकपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में किसानों द्वारा पशुओं - फोटो : BIJNOR

बिजनौर के गांव मिर्जापुर महेश उर्फ बांकपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में किसानों द्वारा बंद कि

बिजनौर के गांव मिर्जापुर महेश उर्फ बांकपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में किसानों द्वारा बंद कि- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed