फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Animal Husbandry Department and Administration are alert and creating awareness regarding bird flu

Bijnor News: बर्ड फ्लू को लेकर पशुपालन विभाग व प्रशासन सतर्क, कर रहे जागरूक

Sat, 17 May 2025 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 17 May 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Animal Husbandry Department and Administration are alert and creating awareness regarding bird flu
बिजनौर। बर्ड फ्लू को लेकर जनपद में जिला प्रशासन और पशुपालन विभाग सतर्क हो गया है। विभाग की ओर से बर्ड फ्लू की रोकथाम व सुरक्षा के लिए सभी टास्क फोर्स के सदस्यों को अलर्ट कर दिया गया। विभिन्न जगहों से सैंपल लिए जा रहे हैं। ब्लाॅक स्तर पर जागरूकता व नजर रखने के लिए टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन

जिले में बर्ड फ्लू के खतरे की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन और पशुपालन विभाग व उससे संबंधित विभाग नजर बनाए हुए हैं। इसकी रोकथाम के लिए 11 ब्लॉकों में 11 टीमें बनाई गई हैं। विभागीय टीम में शामिल चिकित्सक व स्टाफ अलग-अलग स्थानों से सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज रहे हैं। मुख्य पशुचिकित्सक डॉ. लोकेश अग्रवाल ने बताया कि जनपद में करीब 32 पोल्ट्री फार्म हैं।
विज्ञापन

सभी जगह बर्ड फ्लू से सुरक्षा के संबंध में उन्हें जागरूक कर दिया है। साथ ही प्रवासी पक्षियों, पशुओं, बाजार पर निगरानी रख रखी है। टीम सभी सक्रिय हो गई है। लगातार जागरूकता बढ़ाई जा रही है। जिला अभी सुरक्षित है। गौरतलब है कि गोरखपुर स्थित शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान की बाघिन में बर्ड फ्लू पाए जाने के बाद सतर्कता बरती जा रही है। कहा गया कि पार्क, जलाशय, सीमा पर नजर रखे हुए हैं। पक्षियों में किसी भी असामयिक बीमारी एवं मृत्यु की दशा में तत्काल सूचना विभाग को देने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. लोकेश अग्रवाल ने बताया कि मुख्य सचिव ने अधिकारियों को बर्ड फ्लू को लेकर सतर्कता बरतने की हिदायत दी। सभी ब्लॉक स्तर पर टीमों का गठन कर दिया है। टीमें सभी जगह नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed