फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Anil was murdered by giving betel nut

सुपारी देकर कराई थी अनिल की हत्या

Sun, 28 Jun 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Anil was murdered by giving betel nut
बिजनौर में नगीना देहात के गांव रजपुरा के अनिल की हत्या के पकड़े के आरोपियों के बारे में जानकारी द? - फोटो : BIJNOR
सुपारी देकर कराई थी अनिल की हत्या
विज्ञापन

बिजनौर। थाना नगीना देहात के गांव रजपुरा निवासी अनिल कुमार की हत्या उधार के पैसे मांगने पर की गई थी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू, खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं।

एसपी देहात संजय कुमार के अनुसार 26 जून को सुनील कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके भाई अनिल कुमार की तीन अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर शव खेत में फेंक दिया है। पुलिस ने इस हत्याकांड में गांव मेदपुरा सुल्ताना निवासी कल्याण, अनुज व राजू को दबोचा है। पुलिस पूछताछ में आरोपी कल्याण ने बताया कि राजू और अनिल परिचित थे। अनिल ने राजू को तीन लाख रुपये दिए थे। अनिल बार बार राजू से रुपये वापस मांग रहा था। राजू ने उन्हें अनिल को मारने के लिए 20 हजार रुपये की सुपारी दी थी। राजू ने योजना बनाई और अनिल के परिवार को लेकर हरिद्वार चला गया। कल्याण और अनुज अनिल को शराब पिलाने जंगल ले गए। वहां शराब पिलाकर अनिल को नशा होने पर चाकू से गर्दन काटकर शव खेत में फेंक दिया। अनिल की बाइक, फोन, चाकू को जंगल में छिपा दिया। आरोपियों के पास से बाइक, चाकू, खून से सने कपड़े, तीन मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। आरोपियों को दबोचने वाली टीम में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, एसआई सत्येंद्र सरोहा व सतेंद्र चौहान, सन्नी कुमार, धर्मेंद्र सिंह, सद्दाम, रिक्की तोमर, रोहित व राजीव कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed