फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Anil and Seema won the marathon

मैराथन में अनिल और सीमा ने मारी बाजी

Thu, 07 Apr 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Anil and Seema won the marathon
मैराथन में अनिल और सीमा ने मारी बाजी
विज्ञापन

बिजनौर। विवेक कॉलेज की ओर से विश्व स्वास्थ्य दिवस पर शहर में मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अनिल कुमार और सीमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में दूसरे स्थान पर रोबिन सिंह तथा महिला वर्ग में शीबा रहीं। विनीत कुमार एवं अक्षी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। साथ ही 15 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया।
बृहस्पतिवार को मैराथन का शुभारंभ सुबह नेहरू स्टेडियम से सीडीओ केपी सिंह, महाविद्यालय केे चेयरमैन अमित गोयल, सचिव दीपक मित्तल, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र अग्रवाल और अनिल शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। सीडीओ ने कहा कि आज हमें अपने स्वास्थ्य के साथ अपनी धरती के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना है। अगर धरती स्वस्थ है तो कई बीमारियां अपने आप समाप्त हो जाएगी। विवेक मैराथन शक्ति चौक, थाना कोतवाली, बुखारा रोड होते हुए जानी का चौराहा से विवेक कॉलेज पर समाप्त हुई।
विज्ञापन

इसके लिए पांच चेक पोस्ट बनाए गए थे, जिसमें सभी प्रतिभागियों के नंबर को सत्यापित किया गया। मैराथन के बाद कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने गीत प्रस्तुत किए। संदीप, मयंक, ओजस, गौरी, अक्षित, फिजा, पूजा, अंशु, अनुप्रिया, रुबि, अक्षय, ईशिता, भावना, विशाल, प्रियांशी, श्रृष्टि, दिव्यांशु, मनीष प्रियंका, सागर, हरिओम, सौरभ, वर्तिका आदि ने प्रस्तुति दी। कॉलेज के चेयरमैन अमित गोयल ने कहा सेहत और पर्यावरण का ध्यान रखने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. फरहत व विश्वजीत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed