फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Angry over toll collection, BKU workers sit on strike

Bijnor News: टोल वसूलने से नाराज भाकियू कार्यकर्ता धरने पर बैठे

Sat, 18 Nov 2023 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Angry over toll collection, BKU workers sit on strike
- दो घंटे टोल फ्री रहा गांव पुरैनी में स्थित टोल प्लाजा
विज्ञापन

- कार्यवाहक थाना प्रभारी से किसानों की हुई नोकझोंक
- तहसीलदार के समझाने के बाद माने किसान

संवाद न्यूज एजेंसी

नगीना (बिजनौर)। राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन पर गांव पुरैनी में स्थित टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन के नेताओं से टैक्स वसूलने से नाराज कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर धरना दिया। करीब दो घंटे टोल फ्री रहा। कार्यवाहक थाना प्रभारी से नोकझोंक भी हुई। बाद में तहसीलदार ने समझा-बुझाकर धरना समाप्त कराया।

भारतीय किसान यूनियन के मुजफ्फरनगर प्रभारी सुरपाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता शुक्रवार की दोपहर गांव पुरैनी में स्थित टोल प्लाजा पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। आरोप है कि टोल प्लाजा के कर्मचारी परिचय दिए जाने के बावजूद किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं से जबरन टोल ले रहे हैं। इस बीच पहुंचे कार्यवाहक थाना प्रभारी धीरेंद्र गंगवार से किसान नेता नाराज हो गए। उन्होंने थाना प्रभारी से बात करने से भी इनकार कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे तहसीलदार संतोष यादव ने टोल प्लाजा के कर्मचारी के साथ किसान नेताओं की वार्ता कराई। दोनों पक्षों में समझौता कराकर धरना समाप्त करा दिया। इस दौरान दो घंटे तक टोल प्लाजा की सभी लाइन यातायात के लिए फ्री चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर तहसील अध्यक्ष डॉक्टर धर्मवीर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी बलजीत सिंह, पुखराज सिंह, राहुल सिंह ,राजपाल सिंह, महेश कुमार, राजवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, शोभायर सिंह, इमरान मलिक, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, टोल प्लाजा के अकाउंटेंट सुनील कुमार ने बताया कि करीब डेढ़ से 2 घंटे तक टोल फ्री चला। करीब डेढ़ से दो लाख रुपये का नुकसान हुआ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed