फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Angry over the comment on the Prime Minister, the effigy of Pakistan was burnt

Bijnor News: प्रधानमंत्री पर टिप्पणी से गुस्सा, फूंका पाकिस्तान का पुतला

Mon, 19 Dec 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Angry over the comment on the Prime Minister, the effigy of Pakistan was burnt
प्रधानमंत्री पर टिप्पणी से गुस्सा, फूंका पाकिस्तान का पुतला
विज्ञापन

स्योहारा। पाकिस्तानी विदेश मंत्री द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने मामले में नगर के भाजपाइयों ने पाकिस्तान के पुतले का जुलूस निकाल कर नारेबाजी की। थाना चौराहे पर पाकिस्तान का पुतला फूंका गया।

सोमवार की दोपहर दो बजे मंडल अध्यक्ष डॉ. नेपाल सिंह के नेतृत्व में मोहल्ला मिलकियान निवासी भाजपा नेता इंजीनियर उबैद उर्रहमान के आवास पर भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए। यहां से पाकिस्तान का पुतला लेकर पाकिस्तान और वहां के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के खिलाफ नारे लगाए। शिवाजी मार्केट, सोमवार का बाजार, मुस्लिम चौधरियान, मुरादाबाद-हरिद्वार मुख्य मार्ग होते हुए थाना चौराहा पहुंच कर पुतला फूंका गया। भाजपा नेता अरुण कुमार वर्मा ने कहा कि पाकिस्तान के मंत्री का दिमागी संतुलन बिगड़ चुका है। इंजीनियर उबैद उर्रहमान ने कहा कि प्रधानमंत्री देश का गौरव हैं, भारत में रहने वाला कोई भी व्यक्ति उनका अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा। इस दौरान आलोक अग्रवाल, अरुण वर्मा, श्वेत रस्तोगी, अशोक मिगलानी, अली जैदी, अकरम अल्वी, अक्षय वर्मा, संदीप शर्मा, सुरेंद्र सैनी, प्रमोद वाल्मीकि, शोबि जैदी, शफी जैदी, दिनेश चौहान, आवेस जैदी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed