फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Angry businessman reached the police station

थाने पर पहुंचे नाराज सराफ कारोबारी

Wed, 22 Mar 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 22 Mar 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद में सराफा प्रतिष्ठान पर चोरी की घटना का खुलासा न होने पर सराफा कारोबारियों ने थाने पहुंचकर नाराजगी जताई। चारों ने आठ और नौ मार्च की रात चौक बाजार स्थित श्री ज्वैलर्स प्रतिष्ठान पर चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया। प्रतिष्ठान से सटे निर्माणाधीन मकान की ओर से चोरों ने दीवार में कुंबल किया था। चोरों ने प्रतिष्ठान से लाखों रुपये की चांदी पर हाथ साफ किया था। 
विज्ञापन

प्रतिष्ठान स्वामी सौरभ अरोड़ा ने पुलिस को घटना की तहरीर सौंपकर करीब पांच-छह किलोग्राम चांदी के आभूषण चोरी होने और सेफ तोड़ने के प्रयास की बात कही थी। करीब दो सप्ताह बाद भी चोरी की घटना का खुलासा न होने पर सराफा कारोबारियों ने रोष जताया। मंगलवार सुबह कपिल सराफ, विवेकदेव शर्मा, अरुण तायल, राजीव अरोड़ा, रजत अरोड़ा, संजय वर्मा, अंशुल मेहरा, दीपक अरोड़ा, सर्वेश अग्रवाल सहित कई सराफा कारोबारियों ने पुलिस   से  चोरी की घटना के जल्द खुलासे की मांग की।
विज्ञापन


व्यापारियों ने मनाया जश्न
नजीबाबाद । नया बाजार मोटा आम व्यापार संगठन ने योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने पर जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। नया बाजार मोटाआम व्यापार संगठन के अध्यक्ष मो. अख्तर के नेतृत्व में व्यापारियों ने उत्तर प्रदेश की कमान योगी आदित्यनाथ को सौंपे जाने पर खुशी व्यक्त की। मंडल के अध्यक्ष मो. अख्तर, सय्यद राहत अली जैदी, आसिफ इकबाल, डॉ. एसएम परवेज, डॉ. शहनाबाज, हाफिज मो. उमर, मो. कासिफ, शरीफ अहमद, कृष्ण कुमार, गुरेंद्र कुमार, शमीम अहमद, मो. यूनुस, साबिर जैदी, अलताफ आदि रहे।  उधर, भाजपा नेता कलवा शेख मंसूरी, संजय त्यागी, इसरार आदि ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन



अब उत्पीड़न नहीं  सहेंगे व्यापारी
ताजपुर में उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक में कहा कि व्यापारियों का किसी भी कीमत पर उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सोमवार को ताजपुर में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार रस्तौगी ने कहा कि व्यापारियों को एकजुट रहना होगा। किसी भी हालत में व्यापारियों को उत्पीड़न बर्दाश्त नही किया जाएगा। व्यापारी दुकानों का रजिस्ट्रेशन जरूर कराएं। व्यापारियों ने माह के अंतिम सोमवार को बाजार बंद करने का निर्णय लिया है। इस दौरान प्रदीप अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष आैर तारिक को उपाध्यक्ष बनाया गया। उन्हें जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाने को कहा गया। इसके साथ ही व्यापारी हित में तत्पर रहने पर जोर दिया। बैठक में विपिन, अरुण, सुरेश, अशोक त्यागी, मदन सिंह सैनी, प्रकाश चंद कमलजीत नूर आदि रहे। अध्यक्षता शेर सिंह ने की। संचालन मनोज अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed