{"_id":"5702b3fc4f1c1bfe52c813e6","slug":"angry-bullion-dealer-the-anti-lock","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्से में सर्राफा व्यापारी, सरकार विरोधी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुस्से में सर्राफा व्यापारी, सरकार विरोधी बंद
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Tue, 05 Apr 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में केंद्र सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन करते व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में सर्राफा व्यापारियों पर एक प्रतिशत सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी लगाने के विरोध में सर्राफा व्यापारियों के समर्थन में सोमवार को बाजार बंद रखा गया। व्यापारियों ने केंद्र सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन भी किया। बंद से जिले भर में करीब 50 करोड़ का लेनदेन प्रभावित होने का अनुमान है।
सोमवार सुबह छह बजे से ही व्यापारियों ने नारेबाजी करते हुए बाजार में बाइक आदि से घूमना शुरू कर दिया। सुबह से गली मोहल्ले में किसी की दुकान खुली भी दिखाई दी तो व्यापारियों ने उसे बंद कराया। व्यापारियों के प्रयास का असर भी दिखाई दिया और किसी भी व्यापारी ने अपनी दुकान के शटर नहीं उठाए। मंडी में फलों की बिक्री भी आधा दिन बंद रही। व्यापारियों ने पोस्ट ऑफिस चौराहे के पास धरना भी दिया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारी मुख्य बाजार में घंटाघर के पास एकत्र हुए और केंद्र की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन किया। डाक खाने वाले चौराहे पर वित्तमंत्री अरुण जेटली का पुतला भी फूंका। इस दौरान प्रांतीय मंत्री विजय गंभीर, जिलाध्यक्ष रविंद्र पाराशर, राजेंद्र गौतम, अरुण वर्मा, सुरेंद्र कपूर, जंगबहादुर वर्मा, सौरभ शर्मा, अतुल अग्रवाल, अचल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष मनोज कुच्छल ने कहा कि केंद्र सरकार व्यापारियों के हितों की अनदेखी कर नए-नए कानून पास कर रही है। केंद्र सरकार व्यापारी वर्ग को बर्बाद करना चाहती है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष मनोज कुच्छल, मानव सचदेवा आदि ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम बी चंद्रकला को देते हुए सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी हटाने की मांग की गई। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने एसडीएम अजय तिवारी को दिए ज्ञापन में कहा कि प्रदेश का व्यापारी स्वतंत्र व भयमुक्त होकर व्यापार करना चाहता है। वहीं किराना एवं अनाज व्यापार संघ, सब्जी व फल विक्रेता यूनियन ने भी दुकानें बंद रखीं। मनोज कुच्छल के मुताबिक व्यापारियों की हड़ताल से जिले भर में करीब 50 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ है।