{"_id":"60c10c6d8ebc3ef4362d876f","slug":"anger-over-atrocities-on-hindus-in-west-bengal-bijnor-news-mrt542022424","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर अत्याचार से रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर अत्याचार से रोष
विज्ञापन

बिजनौर। बंगाली समाज ने पश्चिम बंगाल में हिंदू समाज के विरुद्ध किए जा रहे अत्याचार पर रोष जताया है। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम उमेश मिश्रा को देकर कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में बताया कि बंगाली समाज के लोग जिले में सालों से रह रहे हैं। उनके पूर्वज और बुजुर्ग सालों पहले बंगाल विभाजन के समय अपनी जान माल की सुरक्षा के लिए जिले में स्थापित हुए थे। आज फिर से पश्चिम बंगाल में जंगलराज कायम है। वहां हिंदुओं पर अत्याचार किए जा रहे हैं। असामाजिक तत्वों द्वारा हिंदू महिलाओं से मारपीट, छेड़खानी व दुष्कर्म की बर्बर घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। निर्दोष लोगों की हत्या की जा रही है। इन लोगों को वर्तमान सत्ताधारियों का विशेष सहयोग प्राप्त है। प्रशासनिक अधिकारी भी सत्ताधारी पक्ष के दबाव में हिंदू समाज के विरुद्ध ही कार्रवाई कर रहे हैं।
ज्ञापन में हिंदू समाज के खिलाफ हिंसा खत्म करने, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने, हिंसा पीड़ितों के मन में सुरक्षा का भाव पैदा कर पुनर्वास के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई। इस दौरान हरविलास चौकीदार, रवि राय, सत्यरंजन वाला, शिवपद मंडल, सपनदास, रमेश विश्वास, सत्यरंजन विश्वास, रथेंद्र विश्वास, नीलकमल मिस्त्री, निरंजन कविराज, अधीर मंडल आदि मौजूद रहे।