फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Anger among farmers for not releasing water in canals

नहरों में पानी न छोड़ने पर किसानों में रोष

Wed, 08 Jun 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Anger among farmers for not releasing water in canals
नहरों में पानी न छोड़ने पर किसानों में रोष
विज्ञापन

नजीबाबाद। भाकियू अराजनैतिक की बैठक में फसलों की सिंचाई के लिए नहरों में पानी नहीं छोड़ने पर रोष व्यक्त किया। किसानों ने कहा कि जल्द ही नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया तो किसान आंदोलन को मजबूर होंगे।

गांव चमरौला में भाकियू नेता रामकुमार की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं और किसानों की बैठक हुई। युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि भीषण गर्मी में किसान फसलों की सिंचाई के लिए चिंतित है। मंडावली, नांगलसोती, भागूवाला के अधिकांश किसान फसलों की सिंचाई के लिए नहरों और नलकूपों पर निर्भर है। विद्युत कटौती के चलते किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे है। पूर्वी गंग नहर की शाखाओं और माइनरों में भी अभी तक पानी नहीं छोड़ा गया, जिससे किसानों की फसलें सूखने की कगार पर है। कहा कि बरसात शुरू होने में अभी काफी समय है, यदि नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया तो किसानों की फसलों बर्बाद हो जाएगी। बैठक में विद्युत कटौती, आवारा पशुओं के आतंक समेत उनके समस्याओं उठाई गई। ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने किसानों से 13 जून को मुरादाबाद में होने वाले पंचायत में अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। बैठक में विकास कुमार, फुरकान अहमद, राजीव कुमार, नीतू सिंह, रोबिन, देव कुमार, मलखान, सुरेंद्र सिंह, करतार सिंह, अब्दुल हक, रईस, कसीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed