{"_id":"62113ea9eb8fdb4d7141afb3","slug":"anganwadi-centers-open-vaccines-given-to-pregnant-women-bijnor-news-mrt577605320","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले आंगनबाड़ी केंद्र, गर्भवती महिलाओं को लगे टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले आंगनबाड़ी केंद्र, गर्भवती महिलाओं को लगे टीके
विज्ञापन

कासमपुर गढ़ी। अब बंद पड़े सभी आंगनबाड़ी केंद्र खुलने लगे हैं। बच्चों की उपस्थिति भी इन केंद्रों पर बढ़ रही है। शनिवार को इन केन्द्रों पर बच्चों व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण भी किया गया। प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी रीता देवी ने बताया कि पोषण ट्रैकर ऐप शुरू हो गया है।
कोविड के चलते आंगनबाड़ी केंद्र बंद थे। शासनादेश जारी होने पर 17 फरवरी से प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र खोले जाने थे। लेकिन कुछ आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिले। जिसकी खबर अमर उजाला में प्रमुखता के साथ छपी थी। अधिकारियों ने खबर का संज्ञान लेते हुए केंद्र खुलवाए। आंगनबाड़ी केंद्र नियमित रूप से खुलने शुरू हुए तो बच्चों की उपस्थिति भी होने लगी तथा आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों व गर्भवती महिलाओं को पोषाहार का वितरण किया गया। केंद्र पर गर्भवती महिलाओं व बच्चों का टीकाकरण भी हुआ। संवाद