फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   And there was no sign of the seal of the ballot

बिना चिह्न की मुहर से होता रहा मतदान

Sun, 18 Oct 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 18 Oct 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
नहटौर। ब्लॉक आंकू नहटौर के गांव चक गोर्वधन में स्थित बूथ संख्या 85 पर धांधली का मामला प्रकाश में आया हैं। मुहर से रबर उतरने के बाद भी मुहर लगती रही।
विज्ञापन


अंतिम समय में इस बात का पता लगने से हंगामा खड़ा हो गया। तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया है।

गंाव चकगोवर्धन स्थित मतदान केंद्र पर गंाव सराय काजियान, झारखंडी और चकगोर्वधन के ग्रामीणों के लिए बूथ बनाए गए थे।

कुल 1376 वोटरों में से 1024 लोगों ने अपने वोट डाले हैं। ग्रामीणों का कहना हैं कि मतदान केन्द्र पर बूथ संख्या 85 पर गड़बड़ी हुई है। जब मतदान शुरू हुआ तो तब मोहर पर चिह्न था, लेकिन अचानक मुहर से चिह्न गायब हो गया।

करीब तीन बजे मुहर से चिह्न गायब होने का पता लगा। तब तक अधिकांश वोटर अपने मत का प्रयोग कर चुके थे। बिना चिह्न की मुहर लगने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन


उन्होंने अपने  प्रत्याशियों को बताया। जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी मो. रफी सैफी, अहतशाम आदि अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। तहसीलदार जग्गनाथ सिंह, नायब तहसीलदार अजब सिंह की सूचना पर पहुंच गए। उन्होंने जिम्मेदार कर्मचारियों को तलब किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामा होने से कुछ देर पहले ही चिह्न हटने की बात बताई जा रही है। बमुश्किल ग्रामीणों को शांत कर चिह्न वाली मुहर रखी गई। इस मतदान केन्द्र पर एससी वोटरों की संख्या अधिक है।


जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही कल्पना सिंह का मतदान केंद्र भी यही है। इसके अलावा रफी सैफी, एहतशाम सहित 12 प्रत्याशी जिला पंचायत का चुनाव यहां से लड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed