फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   An accident can happen at the pontoon bridge anytime

पीपो के पुल पर कभी भी हो सकता है हादसा

Sun, 13 Dec 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
An accident can happen at the pontoon bridge anytime
मंडावर के ग्राम डेबलगढ़ में बने पीपो के पुल में पट छोड़ने लगे जगह। - फोटो : BIJNOR
पीपों के पुल पर कभी भी हो सकता है हादसा
विज्ञापन

बिजनौर। मंडावर क्षेत्र के डैबलगढ़ में शुक्रतीर्थ को जोड़ने वाला पीपों के पुल के पट उद्घाटन के दो दिन बाद ही जगह छोड़ने लगे हैं। अभी पट में ठेकेदार ने बोल्ट नहीं कसे हैं। इससे कभी भी हादसा हो सकता है।
मंडावर क्षेत्र के डैबलगढ़ में 209.86 लाख की लागत से 800 मीटर लंबा पीपो का पुल बनाया गया है। पुल बनाने की लंबे अर्से से मांग चल रही थी। बुधवार को पुल का उद्घाटन जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल व सदर विधायक सुचि मौसम चौधरी ने किया था। इसके बाद पुल पर आवागमन शुरू हो गया। पुल के सहारे ही लोग खेती करने गंगा पार जा रहे हैं। पशुुओं के लिए वहां से चारा ला रहे हैं। उद्घाटन होने के बाद ठेकेदार भी पुल से चला गया है। दो दिन के भीतर गंगा में भी अचानक जल बढ़ा है। ग्रामीणों के मुताबिक पुल पर ठेकेदार ने पूरी तरह ध्यान नहीं दिया। कई जगह पुल पर डाले गए पट के बोल्ट ढीले पड़ गए है। कई जगह बोल्ट नहीं लगाने से पट एक दूसरे से जगह छोड़ने लगे हैं। इससे पुल पर हादसा होने का खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन

गांव वालों ने विधायक सुचि मौसम चौधरी व अधिकारियों से इसकी शिकायत करने को कहा हैं। गांव वालों की मानें तो पुल पर रोज गांव वालों का वाहनों के साथ आवागमन बना रहेगा। ऐसे हालात में पुल के पट रोज जगह छोड़ते जाएंगे। पट में जहां बोल्ट नहीं हैं ,वहां बोल्ट डालकर कसने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed