{"_id":"63b1c9a35cbb1775af5126af","slug":"amrit-sarovar-can-be-built-in-less-than-five-bighas-of-land-bijnor-news-mrt62015505","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पांच बीघा से कम जमीन में भी बन सकेंगे अमृत सरोवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पांच बीघा से कम जमीन में भी बन सकेंगे अमृत सरोवर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच बीघा से कम जमीन में भी बन सकेंगे अमृत सरोवर
बिजनौर। शासन ने अमृत सरोवर निर्माण के लिए वांछित भूमि के रकबे में ढील दे दी है। अब पांच बीघा से कम जमीन मेें भी छोटे अमृत सरोवर बन सकेंगे। जिले में 2,246 अमृत सरोवर का निर्माण प्रस्तावित है। योजना पर अमल तेज हो गया है।
पंचायतों में अमृत सरोवर का निर्माण जल संचयन की महत्वाकांक्षी योजना है। अमृत सरोवरों से भूमिगत जल स्तर बढ़ेगा, साथ ही अमृत सरोवरों को ग्रामीणों के लिए भ्रमण स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। योजना के सहायक प्रोजेक्ट आफिसर अर्थात एपीओ दिनेश कुमार के अनुसार योजना केंद्र व राज्य स्तर की अलग है। सीडीओ पूर्ण बोरा के निर्देशन में योजना का क्रियान्वयन हो रहा है। शासन के निर्देश के अनुसार हर पंचायत में दो-दो अमृत सरोवर बनेंगे। जिले में 1123 पंचायत हैं। इस प्रकार कुल 2246 अमृत सरोवर का निर्माण प्रस्तावित है। बताया कि शुरू में अमृत सरोवर निर्माण के लिए जो मानक तय थे उनमें कम पंचायत शामिल हो रही थी। शासन की मंशा पंचायतों में अधिक से अधिक तालाब निर्माण की है, इसलिए भूमि रकबे में ढील दी गई है।
लक्ष्य अगस्त तक पूरा होना : एपीओ
एपीओ दिनेश कुमार के अनुसार जिले में 2246 अमृत सरोवर का निर्माण अगस्त 2023 तक होना है। 262 अमृत सरोवर का निर्माण हो गया है। बाकी पर काम तेज हो गया है। काम मनरेगा से होगा। पहले पंचायतों में बड़े तालाब निर्माण का लक्ष्य था। परंतु अधिक अमृत सरोवर निर्माण को प्रोत्साहन देने के लिए तालाब का क्षेत्रफल माप बदला। अब पंचायतों में पांच बीघा से कम जमीन होने पर छोटे तालाब भी बन सकेंगे।