फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Amrit Festival of Independence: Students will write Mann Ki Baat to the Prime Minister

आजादी का अमृत महोत्सव : छात्र-छात्राएं लिखेंगे प्रधानमंत्री को मन की बात

Sat, 04 Dec 2021 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Amrit Festival of Independence: Students will write Mann Ki Baat to the Prime Minister
आजादी का अमृत महोत्सव : छात्र-छात्राएं लिखेंगे प्रधानमंत्री को मन की बात
विज्ञापन

बिजनौर। अब छात्र-छात्राएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राष्ट्र प्रेम पर मन की बात लिखेंगे। जिले के सीबीएसई से संबद्ध स्कूल आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रधानमंत्री को विशेष पोस्ट कार्ड पर स्लोगन संदेश भेजेंगे। स्कूलों द्वारा प्रथम चरण में 50 हजार से अधिक पोस्ट कार्ड भेजने की योजना है। इसके लिए स्कूलों ने डाकघरों को पोस्ट कार्ड की मांग भेजनी शुरू कर दी है।
आजादी का 75 वां साल चल रहा है। इसके अंतर्गत देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। महोत्सव में विभिन्न कार्यक्रम हो रहे हैं। इसी क्रम में सीबीएसई से संबद्ध स्कूल के छात्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पोस्ट कार्ड पर दिए टॉपिक को लेकर स्लोगन संदेश भेजेंगे। जिले के 110 स्कूलों ने इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। सीबीएसई की जिला कोआर्डिनेटर डॉ. सीमा विश्वास ने बताया कि पोस्ट कार्ड डाकखाने से मिलेगा। पोस्ट कार्ड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोटो तथा पता अंकित है। छात्र पोस्ट कार्ड पर दिए टॉपिक पर अपने स्लोगन लिखेगा। प्रक्रिया ऑनलाइन है। भेजने पर पोस्ट कार्ड सीधा प्रधानमंत्री के पोर्टल पर पोस्ट हो जाएगा। छात्रों से यह जाना जाएगा कि राष्ट्र को सही दिशा दिखाने के लिए क्या किया जा सकता है। छात्र स्लोगन के माध्यम से मामले में मन की बात लिखेंगे।
विज्ञापन

स्कूलों ने पोस्ट कार्ड की मांग शुरू की
डॉ. सीमा विश्वास ने बताया कि प्रथम चरण में हर विद्यालय से कम से कम 500-500 कार्ड लिखकर भेजे जाएंगे। स्कूलों ने डाकघरों से पोस्ट कार्ड की मांग शुरू कर दी है। मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल बिजनौर ने 1000 पोस्ट कार्ड की मांग जिला डाकघर से की है। आगे यह संख्या बढ़ सकती हैं। स्कूल तैयारी में जुट गए हैं। छात्र-छात्राओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोगन संदेश भेजने को लेकर उत्साह है। छात्रों हर्ष, सजल, आंचल, हर्षिता, निर्भय आदि का कहना है कि अभी तक हमने राष्ट्र प्रेम को लेकर प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी है। अब हमें इस मामले में मन की बात लिखने का मौका मिला है। भले ही स्लोगन से सीमित शब्द लिखी जाए परंतु हमारे दिल के भाव तो प्रधानमंत्री तक पहुंचेंगे ही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed