फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   amount go straight farmer's account

किसानों के खातों में सीधे जाएगी धनराशि

Fri, 28 Aug 2015 11:04 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 28 Aug 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। जिले के गन्ना किसानों के खाते में जल्द ही राज्य सरकार 227 करोड़ रुपये भेेजेगी। राज्य सरकार ने चीनी के दाम कम होने के कारण आर्थिक तंगी झेल रही शुगर मिलों को 28.60 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से अनुदान देने का सर्कुलर जारी कर दिया है।
विज्ञापन


राज्य सरकार यह धनराशि शुगर मिलों के नहीं बल्कि गन्ना विभाग के माध्यम से किसानों के खातों में भेजेगी।  


जिले की शुगर मिलों पर 280 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से करीब 737 करोड़ रुपया बकाया है। बकाया नहीं मिलने से गन्ना किसानों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। शुगर मिलों का तर्क है कि चीनी के दाम गत वर्षों के मुकाबले कम होने के कारण गन्ने का भुगतान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


शुगर मिले इस संबंध में पहले ही गन्ना आयुक्त को भी लिखकर दे चुकी है। शुगर मिलों की कथित आर्थिक तंगी के चलते प्रदेश सरकार ने मिलों को 28.60 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से अनुदान देने का ऐलान किया था। इस संबंध में अब सर्कुलर जारी हो चुका हैै। माना जा रहा है कि आगामी दो सप्ताह में किसानों को अनुदान की धनराशि मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्कुलर के अनुसार राज्य सरकार ने गन्ने के बकाया भुगतान के लिए यह धनराशि मिलों के बजाए गन्ना किसानों को सीधे देने का निर्णय लिया है। सभी जनपदों में गन्ना अधिकारी के खाते में यह धनराशि आएगी। गन्ना अधिकारी की देखरेख में ही पेमेंट गन्ना समितियों के  माध्यम से किसानों के खातों में भेजा जाएगा।


डीसीओ ओपी सिंह के अनुसार मिलों को राज्य सरकार से मिलने वाले अनुदान के संबंध में सर्कुलर जारी हो चुका है। बिजनौर जिले को 227 करोड़ रुपये का अनुदान मिल रहा है। जल्द ही यह धनराशि बिजनौर जिले को मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed