फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Amit Asim's film Ajay Vardhan will be released on 16

Bijnor News: अमित असीम की फिल्म अजय वर्धन 16 को होगी रिलीज

Wed, 14 Dec 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Amit Asim's film Ajay Vardhan will be released on 16
अमित असीम की फिल्म अजय वर्धन 16 को होगी रिलीज
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर निवासी फिल्म डायरेक्टर अमित असीम की निर्देशित फिल्म अजय वर्धन 16 दिसंबर को रिलीज हो रही है। यह फिल्म यस आईएम जो कि एमएक्स प्लेयर (ओटीटी प्लेटफॉर्म) पर है। जिसे 14 पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। इसके अलावा अमित असीम की कई फिल्में भैया जी स्माइल, द लास्ट स्टोरी, आदत जो कि एमएक्स प्लेयर (ओटीटी प्लेटफॉर्म) पर उपलब्ध है।
अमित असीम ने बुधवार को बताया कि उनका सफर धामपुर से थियेटर से शुरू हुआ। उसके बाद देहरादून में थियेटर किया। पिछले दस सालों से वह मुंबई में काम कर रहे हैं। जिन्होंने हाल में सच्ची घटना पर आधारित एक फिल्म का निर्देशन किया, जो कि हरियाणा निवासी डॉ. अजय के जीवन पर आधारित है। डॉ. अजय गरीब फैमिली से थे। जिन्होंने लगातार मेहनत की और बड़ा मुकाम हासिल किया। अपकमिंग-नॉट टू (Too) लेट (हितेंद्र तेजवानी के साथ), विजेंद्र काला के साथ द मूमेंट, वेब सीरीज शावर अली, लिलिपुट, मुस्ताख खान, राकेश वेदी के साथ टू बी नॉट टू बी, संजय मिश्रा के साथ चक्रव्यूह शार्ट फिल्म बनाई।
विज्ञापन

उन्होंने संदेश दिया कि मेहनत करो, सीख के निकलो, बिना सीखे मत आओ, पैशन के साथ पेशेंस होना बहुत जरूरी है। सच्ची लगन से काम करोगे तभी आगे आप बढ़ सकते हो। एक न एक दिन आपको जरूर कामयाबी मिलेगी। थियेटर जरूर करना चाहिए। थियेटर से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने बताया कि वे अपना आईडियल अपने पिता राजेश कुमार शर्मा को मानते हैं। क्योंकि उनको मेहनत करते हुए शुरू से देखा है। धामपुर में नाटककार लेखक सत्यराज, पवन संगम, कुमार अवनीश, राजेंद्र चौधरी, मिनाक्षी शर्मा, देहरादून से लक्ष्मी नारायण, मुंबई से जय तारी के साथ काम करके उन्हें बहुत अच्छा लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed