फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ambulances to be vulnerable to the woman's life

नगीना में एंबुलेंस की चपेट में आने से महिला की मौत, बेटा घायल

Mon, 03 Oct 2016 04:12 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Mon, 03 Oct 2016 04:12 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर के नगीना मेंनिजी एंबुलेंस की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। हादसे में उसका बेटा घायल हो गया। 
विज्ञापन

  पुरैनी निवासी महिला निर्मला देवी (45)  बाइक से अपने बेटे रवि कुमार के साथ धामपुर क्षेत्र के गांव गुनियाखेड़ी में अपने भाई अर्जुन के यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। नगीना-धामपुर मार्ग स्थित गांव सैदपुरी नहर की पुलिया के पास बाइक और  नगीना  की ओर से आ रही प्राइवेट एंबुलेंस वैन की टक्कर हो गई।  टक्कर में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। उसका बेटा घायल होकर बेहोश हो गया। एंबुलेंस चालक वैन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस महिला के शव को नगीना सीएचसी लाई पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थाना प्रभारी नाथीराम पवार ने बताया कि एंबुलेंस का नंबर मिला है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उधर ,शेरकोट में गांव चक निवासी युवक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। युवक को  बेहोशी की हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया। युवक ने अपना नाम अरविंद बताया। वह बाइक से धामपुर से अफजलगढ़ जा रहा था।  शेरकोट में पेट्रोल पंप के पास उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed