फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Amaruddin impersonates Sonu and traps the girl in love.

Bijnor News: अमरूद्दीन ने सोनू बनकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 03 Jun 2023 11:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 03 Jun 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Amaruddin impersonates Sonu and traps the girl in love.
बिजनौर। असल नाम और धार्मिक पहचान छिपाकर एक युवती को प्रेमजाल में फंसाने का मामला उजागर हुआ है। दरअसल अमरुद्दीन ने खुद को सोनू शर्मा बताया। अब भेद खुलने पर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बिजनौर शहर के एक अस्पताल में नर्स का काम करने वाली युवती ने पुलिस को तहरीर सौंपी। नई बस्ती में आरोपी सोनू शर्मा नाम के एक युवक ने कमरा और दुकान ले रखी है। जिससे तीन साल पहले उसकी मुलाकात हुई थी, बाद में उसका फोन आया। जिसने सोनू शर्मा नाम बता कर उसके संग दोस्ती कर ली। उसने भी हिंदू समझकर उसे दोस्त बना लिया जबकि अब मुझे पता चला है कि सोनू शर्मा का वास्तविक नाम अमरुद्दीन निवासी गंधौर थाना हीमपुर दीपा है। आरोपी अमरुद्दीन खुद को सोनू शर्मा और चांदपुर का रहने वाला बताता था।
विज्ञापन

पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बताया गया कि आरोपी ने मोहल्ले में भी कई लोगों को खुद का नाम सोनू शर्मा ही बताता था। जिसने कोल्ड ड्रिंक की दुकान कर रखी है। अब आरोपी फरार है। कोतवाल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed