फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Amar Ujala's village festival kicks off today at the exhibition ground

Bijnor News: नुमाइश मैदान में गांव महोत्सव का आगाज आज

Fri, 31 Mar 2023 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 31 Mar 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala's village festival kicks off today at the exhibition ground
नोट- खबर में गांव महोत्सव का लोगो जरूर लगा लें
विज्ञापन




महोत्सव में आज होगी कबड्डी प्रतियोगिता, किसानों को मिलेगी नई तकनीकों की जानकारी



फोटो..

संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर। अमर उजाला गांव महोत्सव का आज से आगाज हो रहा है। जिसको लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। गांव महोत्सव कार्यक्रम के पहले दिन कबड्डी प्रतियोगिता कराई जाएगी। कृषि वैज्ञानिक किसानों को नई तकनीकी विधि, उन्नत बीज एवं आय बढ़ाने के उपाय बताएंगे। मेले में आने वाले लोगों की कई तरह की स्वास्थ्य निशुल्क जांच हो सकेगी।

गांव महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी उमेश मिश्रा करेंगे। महोत्सव में अच्छा काम करने वाले ग्राम प्रधान, समाजसेवी, आशा कार्यकर्ता, महिला सशक्तिकरण के लिए सम्मानित किया जाएगा। गांव महोत्सव 31 मार्च से दो अप्रैल तक चलेगा। 31 मार्च से आयोजित तीन दिवसीय गांव महोत्सव में कबड्डी, कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित होंगी। बालक और बालिका दोनों वर्ग प्रतिभाग कर सकते हैं। तकनीकी रंगमंच के माध्यम से किसानों को प्रगतिशील खेती के बारे में जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक गिरीश चंद्र, जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय कुमार गोयल, एसडीएम रितु चौधरी, ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


अमर उजाला गांव महोत्सव के सहयोगी-

टाइटल पार्टनर, एप्पी फिज, पावर्ड बाई पार्टनर बजाज प्लेटिना 110 एबीएस, तेज चाय, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, जिला सूचना कार्यालय, मंगलम ऑटोवर्ल्ड, विद्याश्री क्लासेज, कुमार मोटर्स, आकांक्षा चौहान ब्लॉक प्रमुख नूरपुर, बिजनौर ऑटोव्हीलस एलएलपी, गुरु कृपा मोटर्स, धामपुर शुगर मिल्स लिमिटेड, आनंद जी एंड संस, सीएनएस मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड, शशिवाला ऑटोमोबाइल्स, चौधरी एग्रीकल्चर, अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड, वैष्णवी टीवीएस, विवेक कॉलेज, विवेक हॉस्पिटल, न्यू एक्सल बैटरी, डेयरी सोफ्ट, डॉ. सुधांशु चौधरी, अपूर्व मोटर्स अमर उजाला गांव महोत्सव के सहयोगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव महोत्सव में दिया जाएगा निशुल्क प्रशिक्षण

दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत 18 से 35 आयु वर्ग के पुरुष, महिला और युवाओं को लेदर, रिटेल, सिलाई, एसी -रेफ्रिजरेशन, इलेक्ट्रीशियन, हेल्थ आदि की निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। वर्ष 2018-19 में प्रशिक्षण पूरा कर चुके 100 लोगों को भी इस योजना में प्रशिक्षण दिया जाएगा। तीन माह की प्रशिक्षण अवधि में उन्हें प्रति दिन 201 रुपए प्रतिदिन के आधार पर हर 15 दिन पर धनराशि भी दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए सीडीओ , डीपीएमयू (जिला कौशल विकास मिशन कार्यालय) पर अथवा 0522 4944200 पर संपर्क कर सकते है।

गांव महोत्सव कार्यक्रम में होगी निशुल्क जांच

महोत्सव में सिटी अस्पताल की ओर से निशुल्क जांच शिविर लगाया जाएगा। इसमें शुगर की जांच, रक्तचाप, ईसीजी, ऑक्सीजन, वजन की जांच की जाएगी। साथ ही शुगर के मरीजों के लिए डाइट प्लान भी बताया जाएगा। विवेक मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल की ओर से पंचकर्मा चिकित्सक गांव महोत्सव कार्यक्रम में पहले आओ पहले पाओ के आधार निशुल्क दवाई वितरित करेंगे।


गांव महोत्सव में वाहनों की खरीद पर मिलेगी छूट

बजाज प्लेटिना 110 एबीएस के विक्रेता देवेंद्र बजाज ने बताया कि तीन दिवसीय मेले में मौके पर ही बुकिंग कराने पर 1500 रुपये की छूट दी जाएगी। साथ ही फाइनेंस की सुविधा भी दी जाएगी। मंगलम ऑटोवर्ल्ड टाटा मोटर्स की ओर से भारी छूट दी जाएगी। मेले में बुकिंग के समय पांच हजार रुपये का जूसर मिक्सर ग्राइंडर और दस हजार की एक्सेसरीज मिलेगी। टियागो, टिगोर, अल्ट्रोज की बुकिंग पर तीन हजार, नेक्सॉन और अल्ट्रोज पर पांच हजार, हैरियर और सफारी पर दस हजार की छूट दी जाएगी। साथ ही एक्सचेंज और फाइनेंस की सुविधा रहेगी। मेले में अपूर्व मोटर्स की ओर से कार बैटरी, बाइक, सोलर, इन्वर्टर, ई-रिक्शा, स्कूटी की बैटरी पर 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed