फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Amar Ujala Village Festival: Wrestlers show tricks in wrestling

Bijnor News: बिजनौर - कुश्ती में पहलवानों ने दिखाए दांवपेच

Mon, 03 Apr 2023 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 03 Apr 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Village Festival: Wrestlers show tricks in wrestling
- अमर उजाला गांव महोत्सव में पहलवानों ने दिखाया अपना दमखम
विज्ञापन

- विजेता पहलवानों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का खूब प्रदर्शन किया। पहलवानों ने दांव पेच लगाकर अपने प्रतिद्वंदी को पटकी दी। प्रतियोगिता में अलग-अलग वर्गों में 14 पहलवानों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के बाद विजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

बिजनौर के प्रदर्शनी मैदान में आयोजित अमर उजाला के गांव महोत्सव के तीसरे दिन कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन जिला कुश्ती संघ बिजनौर के तत्वावधान में हुआ। जिसका शुभारंभ भाजपा नेता एश्वर्य मौसम चौधरी, प्रिंस चौधरी, समाजसेवी जिम्मी ने सभी पहलवानों से हाथ मिलाकर किया। कुश्ती प्रतियोगिता में 50 किलोग्राम, 60 किलोग्राम, 75 किलोग्राम भार वर्ग में पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया।
विज्ञापन


50 किलोग्राम भार वर्ग में मिर्जापुर के राजन, मिर्जापुर खादर के राेहित, बिजनौर के सुशांत, भगैन के हर्ष ने कुश्ती लड़ी। जिसमें हर्ष ने प्रथम और राजन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 60 किलोग्राम भार में चंदक के पीयूष, रोहन, नांगल के निखिल कुमार ने प्रतिभाग किया। इस वर्ग में निखिल प्रथम और पीयूष द्वितीय स्थान पर रहे। 75 किलोग्राम में आलोपुर के पाची, फुलसंदी के रितिक, चंदक के सूर्या, रोहित, गढ़ी के मनीष, प्रिंस, और जीतू ने अपने-अपने प्रतिद्वंदी के साथ कुश्ती की। जिसमें प्रिंस ने प्रथम और सूर्या ने द्वितीय स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले पहलवान को 500 रुपये और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले पहलवान को 200 रुपये पुरस्कार दिया गया। कुश्ती कोच कुलवीर सिंह को भी स्मृति चिह्न और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर रेफरी विमल चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed