फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Amar Ujala Aparajita in Bijnor SDM Ritu Chaudhary interects with students

Amar Ujala Aparajita : दृढ़ संकल्प से लक्ष्य साधें, निश्चित मिलेगी सफलता, सही मार्गदर्शन से सरल होगी राह

Fri, 04 Nov 2022 08:56 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 04 Nov 2022 08:56 PM IST
सार

एसडीएम रितु चौधरी ने कहा कि जीवन में कई बार छात्र की कुछ बनने की इच्छा बदल जाती है। ऐसे में यह जरूरी है कि छात्र को सही समय पर सही मार्गदर्शन मिलना जरूरी है। ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर होते रहने चाहिए, जिससे छात्र-छात्राएं अपना सही लक्ष्य चुन सकें।

विज्ञापन
Amar Ujala Aparajita in Bijnor SDM Ritu Chaudhary interects with students
अपराजिता कार्यक्रम में विद्यार्थियों संग एसडीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लगन, दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्य को साधे तो निश्चित ही जीवन में आप सफलता की कुंजी तक पहुंचेंगे। बस जरूरत है कि आप पहले अपना लक्ष्य चुन लें और फिर उसी के आधार पर विषयों का चयन कर मेहनत से पढ़ाई करने में जुट जाएं। आप जो भी चाहते है आसानी से उसे प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन


यह बात एसडीएम रितु चौधरी ने अमर उजाला की ओर से शुक्रवार को यूनिवर्सल एकेडमी में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं की करियर काउंसिलिंग करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सपने देखना सभी का अधिकार है और सभी को सपने देखना चाहिए। क्योंकि जब तक सपने देखेंगे नहीं, तो पूरे कैसे करोगे।

विज्ञापन

एसडीएम रितु चौधरी ने कहा कि जीवन में कई बार छात्र की कुछ बनने की इच्छा बदल जाती है। ऐसे में यह जरूरी है कि छात्र को सही समय पर सही मार्गदर्शन मिलना जरूरी है। ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर होते रहने चाहिए, जिससे छात्र-छात्राएं अपना सही लक्ष्य चुन सकें। उन्होंने कहा कि सभी छात्राएं एससीआरटी की कक्षा नौ व दस की किताबें अच्छी तरह पढ़ें, क्योंकि आगे भी हर क्षेत्र की तैयारी करने में यहीं सब कोर्स में से आता है।

उन्होंने आगे कहा कि लड़कियों का जीवन अलग होता है। उन्हें घर के कार्यों में भी माता का हाथ बंटाना होना है। सभी को अपने माता-पिता की सेवा करनी चाहिए। साथ ही अपने करियर को बनाने पर भी पूरा ध्यान देना है। इसलिए छात्राएं आरंभ से ही अपना लक्ष्य को तय कर उसे पूरा करने की तैयारी में जुटी रहें। उनकी लगन व मेहनत निश्चित उन्हें सफलता तक ले जाएगी।

देशप्रेम की भावना के साथ किए कार्य सम्मान के योग्य हैं

यूनिवर्सल एकेडमी विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अनुज त्यागी ने छात्र-छात्राओं को भविष्य में सही पथ पर चलने के लिए सही रास्ता तथा सही मार्गदर्शन का महत्व समझाया। बताया कि सभी कार्य जो देश प्रेम की भावना के साथ किए जाएं, वह सभी सम्मान के योग्य होते हैं। देश के सैनिक से लेकर एक सफाई कर्मचारी तक जिसमें अपने देश के कल्याण की भावना हो, वह सभी पद सम्मान योग्य कहलाएंगे।

दशरथ मांझी का उदाहरण देते हुए प्रधानाचार्य ने छात्रों को कठिन परिश्रम का महत्व समझाया और जीवन में सफलता के रहस्य के बारे में समझाया। प्रधानाचार्य ने जीवन में मार्गदर्शन के महत्व को समझाते हुए कहा कि जिन विद्यार्थियों को जीवन में सही मार्गदर्शन प्राप्त हो जाता है। वह सुगमता से और कम समय में अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेते हैं।

विज्ञापन

कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एसडीएम रितु चौधरी, प्रधानाचार्य डॉ. अनुज त्यागी मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित किया। उसके उपरांत छोटे छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका कविता शर्मा ने किया।

एसडीएम रितु चौधरी से छात्राओं के सवाल

1- आईपीएस बनने को क्या करें? -छात्रा अनुष्का, इशिका
- पहले अपना लक्ष्य निर्धारित कर लें, फिर उसी के आधार पर विषयों का चयन कर पढ़ाई में जुट जाएं।

2- कैसे करें करियर का चयन? -छात्रा शिखा मलिक, रिद्दि, रिताशना
- सही समय पर सही मार्गदर्शन लेना जरूरी है। मार्गदर्शन के दौरान जो मन को अच्छा लगे, उसे लक्ष्य बनाकर उसकी तैयारी में जुट जाएं।

3- आईएएस बनने को क्या करें? -छात्रा साक्षी चौधरी, क्रिशा
- अभी से ही लक्ष्य के अनुरूप तैयारी शुरू कर दें। स्नातक की पढ़ाई में मनपसंद विषय का चयन कर तैयारी करें।

4- पायलेट व टीचर बनना ही सपना है, क्या करें? - छात्रा जिया चौधरी, आंचल
- चयन अच्छा है। पायलट का अपना महत्व होता है और शिक्षक-शिक्षिका का महत्व सबसे ऊपर है। अच्छी पढ़ाई कर लक्ष्य प्राप्त करें।

5- एनडीए से सेना में जाने की इच्छा? -छात्रा प्रज्ञा
- एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण करने को तैयारी में जुट जाएं। देश सेवा के लिए सेना में भी छात्राएं बढ़चढ़ कर हिस्सा लें रही है। लक्ष्य अच्छा है।

6- इंजीनियर बनना है, क्या करें? -छात्रा आयुषि, छवि
- सभी पद महत्वपूर्ण होते हैं। लगन व मेहनत से अपने लक्ष्य को साधे, निश्चित ही सफलता आप को मिलेगी।

7- डॉक्टर बनने का सपना, आगे क्या करें? -छात्रा अलीसा परवीन, अक्षरा
- चिकित्सक बनना अच्छी बात है। इंटर में साइस (पीसीबी) से करने के बाद उसी आधार पर आगे की पढ़ाई करें। मन से पढ़ाई करें, निश्चित ही अपने सपने को पूरा कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed