फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Amar Ujala Abhiyan: Children will be safe, anti-coronavirus vaccine will be installed

अमर उजाला अभियान : सुरक्षित होंगे बच्चे, लगेगी कोरोनारोधी वैक्सीन

Sat, 30 Apr 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Abhiyan: Children will be safe, anti-coronavirus vaccine will be installed
अमर उजाला अभियान : सुरक्षित होंगे बच्चे, लगेगी कोरोनारोधी वैक्सीन
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना की तीनों लहरों ने बड़ों को ही नहीं, बल्कि बच्चों को भी अपनी चपेट में लिया था। जिले में कोरोना की तीनों लहरों में कुल 505 बच्चे संक्रमित हुए थे। हालांकि किसी भी बच्चे को हानि नहीं हुई। इसके बाद अब सरकार ने 5 से 12 साल तक के बच्चों के टीकाकरण को मंजूरी दे दी है। स्वास्थ्य विभाग भी टीकाकरण को लेकर तैयारियों में जुटा हुआ है।
जिले में इस समय 12 से 14 साल तक के किशोरों का टीकाकरण किया जा रहा है। कोरोना की चौथी लहर ने दस्तक दे दी है। जिससे स्वास्थ्य विभाग की हलचल तेज हो गई है। कोरोना बच्चों को भी अपनी चपेट में ले रहा है। जिसके चलते अब बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। क्योंकि कोरोना की पहली और दूसरी लहर में जिले में 400 बच्चे संक्रमित हुए थे। जबकि तीसरी लहर में 105 बच्चे कोरोना की चपेट में आए थे। बच्चों पर से कोरोना का खतरा टालने के लिए वैक्सीन लगाई जाएगी। हालांकि अभी 5 से 12 उम्र तक के बच्चों का टीकाकरण शुरू नहीं किया गया है। टीकाकरण को लेकर तैयारी की जा रही है। जिले में बच्चों का डाटा एकत्रित किया जा रहा है। बच्चों को लगने वाली वैक्सीन उनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएगी। जिससे कोरोना के प्रभाव को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में कोरोना की तीनों लहरों ने लोगों को अपनी चपेट में लिया था। जिसके चलते लोग घरों से बाहर निकलने में भी डरने लगे थे। अब जिले में कोरोना की रोकथाम के लिए टीकाकरण ने रफ्तार पकड़ रखी है। निर्देश आते ही जिले में जल्द ही 5 से 12 साल तक के बच्चों का टीकाकरण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed