फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Aman of Talibpur selected in UPPCS

तालिबपुर के अमन का पीसीएस में चयन

Thu, 18 Feb 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Aman of Talibpur selected in UPPCS
तालिबपुर के अमन का यूपीपीसीएस में चयन
विज्ञापन

चांदपुर। गांव तालिबपुर निवासी शिक्षक देवेंद्र कुमार के 27 वर्षीय पुत्र अमन देओल ने यूपीपीसीएस 2019 के घोषित परिणाम में 25वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र व परिवार का नाम रोशन किया है। अमन का एसडीएम के पद के लिए चयन किया गया है।
गांव तालिबपुर निवासी अमन देओल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कक्षा पांच तक विवेकानंद इंटर कॉलेज दरबाड़ा से की। उसके बाद मुरादाबाद में अपनी बुआ निर्दोष देवी व फूफा विजयपाल सिंह के पास रहकर पीएमएस पब्लिक स्कूल मुरादाबाद से इंटर की। उसके बाद आईईटी लखनऊ से इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन ट्रेड में बीटेक की डिग्री हासिल की। अमन ने बताया कि उसका कॉलेज कैंपस से ही टीसीएस कंपनी के लिए चयन हो गया था, लेकिन टीसीएस में सर्विस न कर पीसीएस की तैयारी में जुट गया। एक साल दिल्ली में कोचिंग की। 2019 में फिर से कोशिश की और सफलता हासिल की। अमन ने बताया कि यूपी पीसीएस 2019 के घोषित परिणाम में उन्होंने उत्तर प्रदेश में 25वीं रैंक हासिल की है।
विज्ञापन

अमन देओल के परिवार में अधिकांश शिक्षक हैं। वह दो भाईयों में छोटा है। पिता, बड़े भाई अंकुर भी शिक्षक हैं। इतना ही नहीं तहेरे, चचेरे भाई भी शिक्षक हैं। मां सुशीला देवी आंगनबाड़ी हैं। अमन ने बताया कि उनका उन्हें सिविल सर्विस के लिए परिवार से प्रेरणा मिली है। माता-पिता ने कहा कि परिवार में सभी शिक्षक हैं, तुम सिविल सर्विस के लिए तैयारी करो। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय माता पिता व बुआ फूफा को दिया है। अमन ने बताया कि एसडीएम के पद पर रहते हुए उनकी प्राथमिकता वंचित वर्ग के लोगों को मदद करने की रहेगी। उनका शौक चेस खेलने व गाने सुनने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed