फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Alphad to worship, stone throwing, firing

मंदिर में दलितों को पूजा करने से रोकने से गांव में हुआ तनाव

Fri, 03 Jul 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Alphad to worship, stone throwing, firing
पूजा करने को लेकर भिड़े, पथराव, फायरिंग
विज्ञापन

नूरपुर/राजा का ताजपुर। गांव गोपालपुर में मंदिर में पूजा से रोकने को लेकर दो वर्ग के लोगों के बीच जमकर पथराव और फायरिंग हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। तनाव देखते हुए गांव में पुलिस तैनात है।
सोमवार को अनुसूचित वर्ग का अनुज अपनी बहन पूजा के साथ गांव में बने मंदिर में पूजा करने गया था। अनुज का आरोप है कि मंदिर में मौजूद दूसरे वर्ग कए एक व्यक्ति ने उन्हें जातिसूचक शब्द कहते हुए मंदिर में पूजा करने से रोक दिया। इस मामले को लेकर दोनो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। इस मामले में संजीव शर्मा ने अनुज कुमार सहित उसके पक्ष के दस लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अनुज का आरोप है कि उसने उसी दिन तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। एसपी को प्रार्थना पत्र देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम इसी बात को लेकर एक बार फिर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और जमकर पथराव व फायरिंग हुई। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और मामले को शांत कराया। दोनो पक्षों में तनाव को देखते हुए मंदिर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। शाम को एसडीएम घनश्याम वर्मा और सीओ राकेश श्रीवास्तव ने गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पुलिस को गांव में शांति बनाए रखने के निर्देश दिए। कार्यवाहक थानाध्यक्ष राजकुमार वर्मा का कहना है कि गांव में शांति है। दोनो ंपक्षों के बीच समझौते के प्रयास चल रहे हैं। तहरीर मिलती है तो पुलिस उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन पहुंचे गांव में
नूरपुर। शुक्रवार को विश्व दलित परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र पाल सिंह, राष्ट्रीय महासचिव विरेंद्र सिंह, प्रदेश प्रभारी हितेश कुमार और भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष रिंकू गौतम के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल गांव पहुंचा और अनुसूचित समाज से पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद थाने पहुंचकर सुनवाई न होने पर आक्रोष जताते हुए न्याय संगत कार्रवाई की मांग की। पूर्व आईएफएस विदेशी राजदूत प्रताप सिंह व ओमपाल सिंह बालियान ने भी गांव पहुंचकर अनुसूचित वर्ग की व्यथा को सुना। आश्वासन दिया कि पुलिस से निष्पक्ष कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed