{"_id":"62fd3b681f57d87c1125806c","slug":"allot-money-to-panchayats-for-development-works-bijnor-news-mrt6014587164","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायतों को विकास कार्यों के लिए पैसा आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायतों को विकास कार्यों के लिए पैसा आवंटित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायतों को विकास कार्यों के लिए पैसा आवंटित
बिजनौर। शासन से जिले की पंचायतों को विकास कार्यों के लिए पैसा आवंटित हो गया है। अब पंचायतों में शासन के प्राथमिकता वाले विकास कार्यों में तेजी आएगी। सालों से पूरा होने की बाट जोह रहे आधे अधूरे काम पूरे होंगे। पंचायतों के खातों में आवंटित पैसा पहुंच गया है।
जिले में 1123 पंचायत हैं। शासन ने पंचायतों के लिए प्राथमिकता वाले विकास कार्य तय कर दिए हैं। इनमें पंचायतों घरों, सामुदायिक शौचालयों तथा प्राथमिक विद्यालय के कायाकल्प वाले कार्य प्राथमिकता से होने हैं। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि पंचायतों के विकास कार्यों के लिए 19 करोड़ आवंटित हुआ है।
सबसे पहले शासन की प्राथमिकता वाले कार्य पूरे होंगे। अधिकांश पंचायतों में पंचायत घर व सामुदायिक शौचालय निर्माण के कार्य पूरे हैं। इन कामों के बाद पंचायत में आवश्यकतानुसार पहले होने वाले कार्य कराने है। सचिवों को हिदायत दे दी है, सहायक विकास अधिकारी पंचायतों को विकास कार्यों में पारदर्शिता व गुणवत्ता पर निगाह रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
सीडीओ को निरीक्षण में आधे अधूरे काम मिले
सीडीओ पूर्ण बोरा ने मोहम्मदपुर देवमल ब्लाक की पंचायतों के प्राथमिक विद्यालय व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय धर्म नगरी का निरीक्षण किया था। आरोप है कि सीडीओ को स्कूलों के कक्षों में टायल बिछी नहीं मिली। इस पर सीडीओ ने पंचायत अधिकारियों व सचिव से कहा कि स्कूलों कायाकल्प काम प्राथमिकता में है। पंचायत निधि से अधूरे काम पूरे कराएं जाएं। पंचायतों को पैसा मिलने से स्कूलों में टायल बिछने का काम पूरा होने की उम्मीद जगी है।